Corona Vaccine: अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क पहुंचे पीएम मोदी, ZyCOV-D वैक्सीन की समीक्षा की

Coronavaccine Update: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि रोज के नए मामलों में मामली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में कोरोना वैक्सीन बन रही है। इसका जायजा लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन लैब्स का दौरा कर रहे हैं। वे आज सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे जॉयडस बायोटेक पार्क में कोरोना वैक्सीन की तैयारियोंका जायजा लिया।
कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में चल रहे परीक्षणों में अब तक कितनी कामयाबी हासिल हुई है, पीएम मोदी आज खुद इसका जायजा लेंगे। पीएम के अब तक के शेड्यूल के मुताबिक वो आज Zydus Cadila, Serum Institute of India और Bharat Biotech के मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसके अलावा Oxford-AstraZeneca की वैक्सीन एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। कंपनी ने एलान किया है कि वो दुनियाभर में अतिरिक्त ट्रायल करा सकती है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर PM का अहम दौरा होने जा रहा है। वे आज अहमदाबाद में Zydus Cadila के मुख्यालय जाएंगे। कंपनी के अनुसार Zydus Cadila वैक्सीन बनाने के अंतिम चरण में है। उसके बाद मोदी करीब साढ़े 12 बजे पुणे पहुंचेंगे। वहां वे पुणे में Serum Institute के मुख्यालय जाएंगे जहां अंतिम चरण में चल रहे ट्रायल का जायजा लेंगे।
इसके बाद हैदराबाद में Bharat Biotech लैब जाएंगे जहां ICMR, Bharat Biotech मिलकर वैक्सीन बना रहे हैं। फिलहाल इस वैक्सीन का तीसरा ट्रायल जारी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वयं देश में वैक्सीन बनाने में लगी हुई दिग्गज फार्मा कंपनियों के लैब का दौरा करने से कोरोना वैक्सीन बनाने की दिशा में भारत कहां तक पहुंचा है इस पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की संभावना है। सरकार की जल्द से जल्द नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराने की दिशा में ये बड़ा कदम माना जा रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।