सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट के बावजूद YES Bank के स्टॉक्स में आज करीब 5% की उछाल आई। लगातार 6 दिन गिरने के बाद आज YES Bank के स्टॉक्स में 4.98% की तेजी देखने को मिली और कंपनी के शेयर 15.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। आपको बता दें कि यस बैंक ने जब से दिसंबर तिमाही ने नतीजे जारी किए तभी से इसके स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की जा रही थी। आज शेयर बाजार में YES Bank के स्टॉक्स 15.10 रुपये के भाव पर खुले और इंट्राडे में 15.80 रुपये तक पहुंच गए। हालांकि, एक समय बैंक के स्टॉक 15 रुपये के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गए थे।
यस बैंक के शेयर इस सप्ताह 8% टूट चुके हैं और इस महीने यानी जनवरी, 2021 में इनकी कीमतों में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि पिछले 1 साल में कंपनी के स्टॉक्स 62% गिरे हैं। बैंक के शेयर ने पिछले 1 साल में 87.95 रुपये के उच्चतम स्तर और 5.55 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ। Yes Bank का कुल m-cap अभी 39,336.20 करोड़ रुपये है। दिसंबर तिमाही में बैंक को 151 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
इस वजह से शेयर की कीमतें बढ़ीं
Yes Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को कहा कि बोर्ड ने यस बैंक को 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। इससे निवेशकों को भरोसा यस बैंक में बढ़ा और इसके स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में Yes Bank ने कहा कि सालाना आधार पर उसका इंटरेस्ट से नेट इनकम बढ़कर 2560.4 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 1064.7 करोड़ रुपये था। इससे भी इसके स्टॉक्स को सपोर्ट मिला।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
