Asian Market Today: 19 अगस्त को एशियाई शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट आई। इसकी मुख्य वजह सेमीकंडक्टर शेयरों में आई जबरदस्त गिरावट रही, जो बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और तेल की कीमतों में तेज़ी के कारण और बढ़ गई। इन दोनों ही बातों ने निवेशकों का भरोसा कम कर दिया। यह गिरावट अमेरिकी टेक शेयरों में हुई भारी बिकवाली के बाद आई है, जिसमें टेक-प्रधान नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1.33% गिर गया।
