DLF Share Price: ये शेयर आगे भरेगा तेजी की उड़ान, बुलिश हुए एनालिस्ट, दिया 41% ऊपर का टारगेट

DLF Share Price ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) को लेकर बुलिश नजर आ रहे है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि प्री-सेल्स में सुधार, लग्जरी हाउसिंग की मजबूत मांग और कैश फ्लो में बेहतरी को ग्रोथ के कारण स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 2:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज ने DLF पर अपनी "Buy" रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर ₹830 का टारगेट प्राइस दिया है।

DLF Share Price: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) को लेकर बुलिश नजर आ रहे है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि प्री-सेल्स में सुधार, लग्जरी हाउसिंग की मजबूत मांग और कैश फ्लो में बेहतरी को ग्रोथ के कारण स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। यहीं वजह है कि  HSBC ने  स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹920 से बढ़ाकर ₹950 कर दिया है जिसके मुताबिक शेयर में आगे 41 फीसदी तक की तेजी आ सकती है।

जेफरीज

वहीं ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज ने DLF पर अपनी "Buy" रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर ₹830 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में तेजी और लग्जरी हाउसिंग की लगातार मांग से कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए ₹20,000 करोड़ की प्री-सेल्स गाइडेंस हासिल करने में मदद मिलेगी।


जेफरीज के अनुसार, DLF का लीज़िंग (किराये का) कारोबार स्थिर बना हुआ है और ऑक्यूपेंसी (जगह भरने की दर) 95% से ऊपर है। हालांकि, सितंबर तिमाही में 'अन्य आय' (other income) से उम्मीद से बेहतर योगदान मिलने के बावजूद, फर्म को लगता है कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) में वित्तीय प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।

फर्म ने यह भी बताया कि कंपनी के डेवलपमेंट बिज़नेस की नेट कैश पोज़िशन मजबूत है, जो प्रति शेयर ₹61 बैठती है।

CLSA

CLSA ने DLF को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹810 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में ₹3,800 करोड़ की प्री-सेल्स दर्ज की, जिसमें 'ऑरेवा सीनियर लिविंग' (Aureva senior living) प्रोजेक्ट की पूरी बिक्री का बड़ा योगदान रहा।

फर्म ने बताया कि बेहतर कलेक्शन और कम ऑपरेटिंग खर्चों की वजह से ऑपरेटिंग कैश फ्लो में सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2027 (FY27) की दूसरी छमाही में आने वाले नए प्रोजेक्ट्स से कंपनी को पूरे साल के लिए ₹20,000 करोड़ की प्री-सेल्स का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

CLSA को यह भी उम्मीद है कि DLF वित्त वर्ष 2030 (FY30) तक 11-12 मिलियन वर्ग फुट की एन्युइटी एसेट्स (annuity assets) तैयार कर लेगा। वहीं, वित्त वर्ष 2028 (FY28) रेवेन्यू रिकग्निशन (राजस्व मान्यता) के लिहाज से एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।

JPMorgan

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन ने DLF को 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹800 प्रति शेयर तय किया है। फर्म के अनुसार, सितंबर तिमाही में प्री-सेल्स सुधरकर ₹3,800 करोड़ हो गई। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 478% अधिक है, लेकिन पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 12% कम है।

'ऑरेवा' (Aureva) प्रोजेक्ट लगभग ₹1,900 करोड़ में पूरी तरह बिक गया, जबकि 'डहलियास' (Dahlias) और 'कैमेलियास' (Camellias) प्रोजेक्ट्स से ₹1,900 करोड़ का योगदान मिला। 'डहलियास' प्रोजेक्ट में प्रति वर्ग फुट कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 10% ज्यादा है।

कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 4% बढ़कर ₹2,780 करोड़ हो गया, जबकि नेट ऑपरेटिंग कैश फ्लो 37% बढ़कर ₹1,860 करोड़ हो गया। डिविडेंड (लाभांश) भुगतान से पहले नेट फ्री कैश फ्लो पिछले साल के मुकाबले 27% बढ़कर ₹1,440 करोड़ हो गया।

जेपी मॉर्गन ने बताया कि डिविडेंड भुगतान के बाद भी डेवलपमेंट बिजनेस की नेट कैश पोजीशन लगभग स्थिर रही, जो ₹15,100 करोड़ है।

Nomura

नोमुरा ने DLF को 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹740 प्रति शेयर तय किया है। इसमें बताया गया है कि सितंबर तिमाही की प्री-सेल्स ₹3,800 करोड़ रही, जो ₹2,500 करोड़ के अनुमान से अधिक है। इससे कंपनी अपने FY27 के ₹20,000 करोड़ के प्री-सेल्स लक्ष्य को हासिल करने की राह पर बनी हुई है।

हालांकि, रेवेन्यू और EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) बाजार के अनुमानों से कम रहे। नोमुरा को उम्मीद है कि FY28 की सितंबर तिमाही से रेवेन्यू रिकग्निशन (राजस्व प्राप्ति) में बेहतर तेजी आएगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि ₹7,000 करोड़ से ₹8,000 करोड़ का सालाना फ्री कैश फ्लो, शेयरधारकों को रिटर्न देने और नए बिजनेस के विकास में मददगार साबित होगा। जैसे-जैसे नई संपत्तियां चालू होंगी, एन्युइटी इनकम (नियमित आय) के 12% - 13% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, लग्जरी और सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट्स का काम पूरा होना विकास का मुख्य आधार बना रहेगा।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

DLF पर 24 विश्लेषकों की नजर है, जिनमें से 22 ने स्टॉक को 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी है, जबकि एक-एक विश्लेषक ने 'होल्ड' और 'सेल' (बेचने) की रेटिंग दी है। प्राइस टारगेट के अनुमानों के अनुसार, शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें 22% से अधिक की तेजी की संभावना है।

PNB Bank Share Price: मुनाफे में जबरदस्त उछाल से 7 महीने के हाई पर पहुंचा शेयर, अब खरीदें, बेचें या रहे बने

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।