Gift Nifty Indicator: आज सेंसेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के निचले स्तर पर खुलने के संकेत मिल रहे है। दरअसल, एशियाई बाजारों में सुस्ती, US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर बाजार की धारणा पर पड़ रहा है। हालांकि, US में महंगाई दर उम्मीद से कम रहने के कारण अक्टूबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना काफी कम हो गई है। साथ ही, US इक्विटी फ्यूचर्स में मजबूती और ब्रेंट क्रूड की कीमत का $100 प्रति बैरल से नीचे रहना कुछ राहत दे रहा है।
