Honasa Consumer share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी 'होनासा कंज्यूमर' के शेयर सोमवार, 9 नवंबर को करीब 5 फीसदी चढ़कर 494.25 रुपये के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए हैं जिसके चलते शेयरों में उछाल देखने को मिला
जेफरीज ने होनासा कंज्यूमर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है।
Honasa Consumer share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी 'होनासा कंज्यूमर' के शेयर सोमवार, 9 नवंबर को करीब 5 फीसदी चढ़कर 494.25 रुपये के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए हैं जिसके चलते शेयरों में उछाल देखने को मिला।
होनासा कंज्यूमर ने शुक्रवार को बाजार के कामकाज के दौरान अपने दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए थे, जिसके बाद NSE पर इसके शेयर 3.45 की गिरावट के साथ 469.70 रुपये पर बंद हुए थे।
होनासा कंज्यूमर के शेयर 484.50 रुपये पर खुले और 4.9 फीसदी की तेजी के साथ 494.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। दोपहर 1.45 बजे, यह शेयर 3.39 फीसदी की बढ़त के साथ 486 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
शुक्रवार, 6 नवंबर को होनासा कंज्यूमर ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) की सितंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86.72 फीसदी बढ़कर 73.24 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को अपने मुख्य फोकस कैटेगरी में हुई ग्रोथ से फायदा मिला। एक साल पहले इसी जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 39.2 करोड़ रुपये था। हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही के 90.45 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के मुकाबले, इसमें 19 फीसदी की गिरावट आई है।
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में होनासा कंज्यूमर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 35.9 फीसदी बढ़कर 731.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 538.06 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के 755.95 करोड़ रुपये के मुकाबले, रेवेन्यू में 3.3 फीसदी की गिरावट आई है।
ब्रोकरेज फर्म की स्टॉक पर राय
जेफरीज ने होनासा कंज्यूमर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। यह मौजूदा स्तर से 45 फीसदी की बढ़त की दिखा सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि लिस्टिंग के बाद से कंपनी ने अब तक की सबसे मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे अलग-अलग ब्रांडों और चैनलों में दिखी व्यापक तेजी का हाथ है, जिससे मार्जिन में शानदार उछाल आया है। कंपनी का EBITDA और नेट प्रॉफिट, दोनों ही पिछले साल के मुकाबले दोगुने हो गए हैं।
मामाअर्थ (Mamaearth) की ग्रोथ 15-19 फीसदी (high-teens) के दायरे में रही, जबकि 'द डर्मा कंपनी' (TDC) और अन्य नए ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार नए ब्रांडों के लिए भविष्य की राह को स्पष्ट कर रहा है। साथ ही, इनोवेशन और पोर्टफोलियो विस्तार पर कंपनी का लगातार फोकस भविष्य की ग्रोथ में मददगार साबित होगा।
जेफरीज ने यह भी बताया कि तिमाही के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए, वे कंपनी की कमाई के अनुमानों (earnings estimates) को 10-16 प्रतिशत तक बढ़ा रहे हैं।
सिटी ने दी बेचने की सलाह
सिटी (Citi) ने होनासा कंज्यूमर Sell रेटिंग देते हुए इसके टारगेट प्राइस 390 रुपये कर दिया है। सिटी ने कंपनी के मजबूत तिमाही प्रदर्शन को माना है, जिसमें रेवेन्यू और EBITDA में सालाना आधार पर (YoY) क्रमशः 36 प्रतिशत और 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें 31 प्रतिशत की वॉल्यूम ग्रोथ का भी योगदान रहा है।
सिटी ने बताया कि EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 390 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 12.7 प्रतिशत हो गया है। इसका मुख्य कारण बेहतर चैनल मिक्स और ऑपरेटिंग लीवरेज है। हालांकि, विज्ञापन पर खर्च सेल्स का 33.5 प्रतिशत रहा, जो काफी अधिक है, और ग्रॉस मार्जिन में सालाना आधार पर 60 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है।
हालांकि, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी छमाही (H2) में मार्जिन लगभग 12.5 फीसदी के आसपास रहेगा। उन्होंने 15 फीसदी मार्जिन के अपने चार साल के लक्ष्य को दोहराया है, साथ ही यह भी माना है कि जब कंपनी ज्यादा री-इन्वेस्टमेंट करेगी, तो सालाना प्रगति 50-70 बेसिस पॉइंट्स तक सीमित हो सकती है।
आउटलेट की उत्पादकता में सुधार और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी से निकट भविष्य का आउटलुक मजबूत हुआ है। लेकिन सिटी का मानना है कि ग्रोथ कितनी टिकाऊ बनी रहती है, इस पर नजर रखना जरूरी होगा, क्योंकि कंपनी को 'हायर बेस इफेक्ट' का सामना करना पड़ रहा है और वह लगातार अपने ब्रांड्स, कैटेगरी और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में निवेश कर रही है।
ब्रोकरेज फर्म ने वैल्यूएशन को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि FY28 के अनुमानित प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो के हिसाब से स्टॉक का वैल्यूएशन लगभग 49 गुना है। ऐसा लगता है कि इसमें पहले से ही यह मान लिया गया है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी की ग्रोथ तेज बनी रहेगी और मार्जिन में विस्तार होता रहेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।