Kalpataru Projects International Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Kalpataru Projects International के शेयरों में 24 सितंबर को तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में दिन के हाई लेवल के करीब पहुंच गया। स्टॉक में यह तेजी कंपनी को ₹2,025 करोड़ के नए ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिलने की सूचना के बाद देखने को मिली है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने ये ऑर्डर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हासिल किए हैं।
इन ऑर्डर्स में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस, बिल्डिंग्स और फैक्ट्रीज (B&F) बिजनेस और ऑयल एंड गैस बिजनेस के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
कंपनी के MD और CEO मनीष मोहनोट के अनुसार, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक ₹13,219 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए हैं। मोहनोट ने कहा, "इसके अलावा, हम ₹12,000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर्स के लिए अच्छी स्थिति (L1) में हैं, जिससे हमें अपने लक्षित विकास आंकड़ों को हासिल करने का पूरा भरोसा है।"
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स ने पिछले महीने अपनी पहली तिमाही की कमाई की जानकारी दी थी।
इसका नेट प्रॉफिट पिछले साल के ₹214 करोड़ से 45% बढ़कर ₹310 करोड़ हो गया। इसका रेवेन्यू पिछले साल के ₹6,171.2 करोड़ की तुलना में 4% बढ़कर ₹6,401.8 करोड़ रहा।
कंपनी की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) पहली तिमाही में पिछले वित्त वर्ष के ₹525 करोड़ से 7% बढ़कर ₹562 करोड़ हो गई।
इसका मार्जिन पिछले साल की समान अवधि के 8.51% से बढ़कर 8.77% हो गया।
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयर अब दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं और फिलहाल 0.7% बढ़कर ₹1,422.2 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल अब तक शेयर में 18% की बढ़त हुई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।