Kalyan Jewellers shares Price: डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री की कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ( Kalyan Jewellers) के शेयर में पिछले कुछ ट्रेडिंग से जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शेयर आज यानी सोमवार, 13 जुलाई को दोपहर 12.37 बजे BSE पर इंट्राडे ट्रेड में 10.25% बढ़कर ₹524.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो लगातार चौथे सेशन में बढ़ा है। सिर्फ चार सेशन में, ज्वेलरी स्टॉक 47% बढ़ा है, जबकि महीने के हिसाब से, जून में 9% की बढ़त के बाद जुलाई में अब तक स्टॉक 34% का उछला आया है।
