Get App

Manappuram Finance Share Price: CLSA ने स्टॉक को किया अपग्रेड, फिर क्यों 4% टूटा शेयर, जानें वजह

Manappuram Finance share price: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार के इंट्राडे कारोबार के दौरान 4 फीसदी की गिरावट आई। यह गिरावट वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों की घोषणा के बाद देखने को मिली

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 12:12 PM
Manappuram Finance Share Price: CLSA ने स्टॉक को किया अपग्रेड, फिर क्यों 4% टूटा शेयर, जानें वजह
CLSA ने इस स्टॉक की रेटिंग को 'Hold' से बढ़ाकर 'outperform' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस ₹350 से बढ़ाकर ₹370 प्रति शेयर कर दिया है।

Manappuram Finance share price: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार के इंट्राडे कारोबार के दौरान 4 फीसदी की गिरावट आई। यह गिरावट वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों की घोषणा के बाद देखने को मिली। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म CLSA ने कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया था।

BSE पर मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर की कीमत गिरकर दिन के निचले स्तर ₹306.90 पर आ गई, जो इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹320.25 से 4.11% कम है।

CLSA ने इस स्टॉक की रेटिंग को 'Hold' से बढ़ाकर 'outperform' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस ₹350 से बढ़ाकर ₹370 प्रति शेयर कर दिया है। यह इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस से 15.7% की बढ़त की संभावना को दर्शाता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें