MRPL Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर 7% टूटा, जानिए क्या रही वजह

MRPL Share Price: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की सहायक कंपनी, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर ₹1,881 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹639 करोड़ था।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म PL कैपिटल ने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) के शेयर पर अपनी 'होल्ड' (hold) रेटिंग बरकरार रखी है

MRPL Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। शेयर 15 अक्टूबर 7% से ज्यादा टूटा। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के शेयर आज NSE पर ₹189.60 पर खुला, जबकि बुधवार को ये ₹185.26 पर बंद हुए थे। 15 अक्टूबर को इन शेयरों ने ₹171.20 का निचला स्तर (इंट्राडे लो) छुआ।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की सहायक कंपनी, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर ₹1,881 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹639 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में ऑपरेशंस से प्राप्त रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.1% बढ़कर ₹35,590 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ₹25,953 करोड़ था। टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) भी काफी बढ़कर ₹975 करोड़ से ₹2,519 करोड़ हो गया।


सितंबर तिमाही में कंपनी की EBITDA (ब्याज, डेप्रिसिएशन, टैक्स और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) दोगुनी से भी अधिक होकर ₹3,210 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,565 करोड़ थी।

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए, MRPL का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के ₹367 करोड़ से उछलकर ₹2,796 करोड़ हो गया। ऑपरेशंस से प्राप्त रेवेन्यू ₹46,942 करोड़ से बढ़कर ₹77,199 करोड़ हो गया, जबकि टैक्स से पहले का मुनाफा ₹572 करोड़ से बढ़कर ₹3,734 करोड़ हो गया।

इस बीच, कंपनी के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर ₹3 का पहला अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) देने की मंजूरी दी है, जो प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू का 30% है। MRPL को फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग मिली है। इसे 'BBB-' रेटिंग के साथ 'स्टेबल आउटलुक' (स्थिर दृष्टिकोण) दिया गया है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग (देश की क्रेडिट रेटिंग) के अनुरूप है।

ब्रोकरेज की क्या है स्टॉक पर राय

ब्रोकरेज फर्म PL कैपिटल ने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) के शेयर पर अपनी 'होल्ड' (hold) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस संशोधित करके ₹180 प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (1HFY27) में मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए, हमने वित्त वर्ष 2027 (FY27E) के लिए अपने GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) अनुमान को 7.8 USD/bbl से बढ़ाकर 11.3 USD/bbl कर दिया है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और रिफाइनिंग मार्जिन (रिफाइनिंग क्रैक्स) के सामान्य स्तर पर लौटने के साथ, वित्त वर्ष 2028 और 2029 (FY28E/FY29E) में GRM भी सामान्य होकर 7.4-7.5 USD/bbl के स्तर पर आ जाएंगे।

PL कैपिटल 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस (TP) को 165 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है। यह सितंबर 2028 (Sep’28E) के लिए 6.0x EV/EBITDA के आधार पर तय किया गया है। हम कंपनी के केमिकल प्रोजेक्ट के लिए 23 रुपये प्रति शेयर की 'ऑप्शन वैल्यू' मान रहे हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के कमर्शियल स्तर पर शुरू होने में अभी कई साल लगेंगे।"

Tata Tech Share Price: जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला शेयर, एनालिस्ट दे रहे बिकवाली की सलाह, जानिए क्यों

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।