Pharma stocks under pressure: फार्मास्यूटिकल कंपनियों, खासकर कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग (CDMO) और कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट, एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CRDMO) के शेयरों में सोमवार 16, नवंबर को दबाव देखने को मिला। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंट्राडे डील्स में प्रॉफिट बुकिंग के कारण ये 10 फीसदी तक गिर गए।
