Q4 Results: TVS ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 260% बढ़ा, हर शेयर पर देगी ₹37.8 का डिविडेंड

Q4 Results: TVS ग्रुप की टायर कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 260 प्रतिशत उछला है और 37.8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया गया है। नतीजों के बाद शेयर में 17 प्रतिशत तक तेजी आई। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 27, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
TVS श्रीचक्र का नेट प्रॉफिट 260% बढ़कर 36 करोड़ रुपये हो गया।

Q4 Results: TVS ग्रुप की टायर कंपनी TVS श्रीचक्र लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 27 मई को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कंपनी का शेयर करीब 17 प्रतिशत तक उछल गया। अक्टूबर 2025 के बाद यह शेयर की सबसे बड़ी एकदिन की तेजी है।

TVS श्रीचक्र का मुनाफा 260% बढ़ा

मार्च तिमाही में TVS श्रीचक्र का नेट प्रॉफिट 260% बढ़कर 36 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले कंपनी ने 10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यानी मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है।


कंपनी का रेवेन्यू भी मजबूत रहा। मार्च तिमाही में रेवेन्यू 20 प्रतिशत बढ़कर 981 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 818.4 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी बेहतर रहा

TVS श्रीचक्र का EBITDA 29.4 प्रतिशत बढ़कर 86.7 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 67 करोड़ रुपये था।

साथ ही EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 8.8 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 8.2 प्रतिशत था। यानी कंपनी की मुनाफे की क्षमता में भी सुधार देखने को मिला है।

₹37.8 के डिविडेंड का ऐलान

TVS श्रीचक्र के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 37.8 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

कंपनी ने कहा है कि आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। यह अगस्त 2024 के बाद कंपनी की ओर से सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान होगा।

शेयर में आई जोरदार तेजी

नतीजों के बाद TVS श्रीचक्र का शेयर कारोबार के दौरान 17 प्रतिशत तक उछलकर 4,197.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। आखिर में TVS श्रीचक्र का शेयर 12.05% बढ़कर 4,030 रुपये पर बंद हुआ।

अदाणी पावर ने जेपी पावर में ली हिस्सेदारी; निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़, 20% का लगा अपर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।