VA Tech Wabag shares: RIL से मिला मेगा ऑर्डर, शेयर बना रॉकेट, 8% चढ़ा

VA Tech Wabag Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी VA टेक वाबैग लिमिटेड (VA Tech Wabag) के शेयर आज 27 अक्टूबर को 8 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। शेयर में यह तेजी कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से एक मेगा ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद आई।

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ₹1,000 करोड़ से अधिक मूल्य वाले घरेलू ऑर्डर्स को "मेगा" ऑर्डर मानती है।

VA Tech Wabag Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी VA टेक वाबैग लिमिटेड (VA Tech Wabag) के शेयर आज 27 अक्टूबर को 8 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। शेयर में यह तेजी कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से एक मेगा ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद आई। बता दें कि कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से गुजरात के जामनगर में एक डीसैलीनेशन (खारे पानी को मीठा बनाने वाला) और रिमिनरलाइजेशन प्लांट बनाने के लिए ₹1,000 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिला है। कंपनी ₹1,000 करोड़ से अधिक मूल्य वाले घरेलू ऑर्डर्स को "मेगा" ऑर्डर मानती है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग हेड, एस. नटराजन ने कहा, "यह मेगा ऑर्डर वाबैग की बेहतरीन तकनीक और काम पूरा करने के ट्रैक रिकॉर्ड पर RIL के भरोसे को और मजबूत करता है।" इस ऑर्डर को 25 महीनों के दौरान अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।

डीसैलीनेशन प्लांट की क्षमता 8,400 m3/hr होगी, जिसे बढ़ाकर 12,600 m3/hr (302 MLD) किया जा सकेगा। रिमिनरलाइजेशन प्लांट की क्षमता 3,000 m3/hr होगी।


कंपनी ने बताया कि इस ऑर्डर के तहत वह डिसेलिनेशन प्लांट का डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, प्री-कमीशनिंग और कमीशनिंग करेगी। साथ ही, वह इसका 'परफॉरमेंस गारंटी टेस्ट रन' (PGTR) भी पूरा करेगी।

PGTR एक ऐसा टेस्ट है जो प्लांट के चालू होने के बाद किया जाता है। इससे यह जांचा जाता है कि प्लांट क्षमता, कार्यक्षमता और पर्यावरण संबंधी मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

डीसैलीनेशन प्लांट में समुद्री पानी को ट्रीट करने के लिए क्लेरिफायर, डिजॉल्व्ड एयर फ्लोटेशन फिल्टर और अल्ट्राफिल्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद पानी को 'रिवर्स ऑस्मोसिस' (RO) सिस्टम से गुजारा जाएगा।

फाइलिंग के अनुसार, इसमें केमिकल डोजिंग, बैकवॉश, ट्रीट किए गए पानी का स्टोरेज और ब्राइन (खारे पानी के अपशिष्ट) को हटाने की व्यवस्था भी शामिल होगी। रिमिनरलाइजेशन प्लांट में लाइमस्टोन फिल्टर, लाइम हैंडलिंग सिस्टम, कार्बन डाइऑक्साइड स्टोरेज और डोजिंग सुविधाओं के साथ-साथ पानी का स्टोरेज और पंपिंग सिस्टम शामिल होगा।

2 महीनों में रिलायंस से मिला दूसरा ऑर्डर

यह ऑर्डर उसी क्लाइंट (रिलायंस) से मिले पिछले कॉन्ट्रैक्ट के बाद मिला है। सोमवार, 7 सितंबर को कंपनी को RIL से जामनगर में एक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) के लिए एक "मीडियम" (मध्यम आकार का) ऑर्डर मिला।

कंपनी ₹100 करोड़ से ₹250 करोड़ की रेंज वाले घरेलू ऑर्डर्स को "मीडियम" कैटेगरी में रखती है।

इस कॉन्ट्रैक्ट में जामनगर स्थित धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स में ETP की डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इरेक्शन और कमीशनिंग का काम शामिल था।

स्टॉक पर परफॉर्मेंस

मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे कंपनी के शेयर 7.72% की बढ़त के साथ ₹1,839.3 पर ट्रेड कर रहे थे। इस साल अब तक स्टॉक में 39.98% की तेजी आई है, और पिछले 12 महीनों में इसमें 31.35% की बढ़ोतरी हुई है यह स्टॉक अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर ₹2,319 (जो इस साल 11 सितंबर को दर्ज किया गया था) से 25.9% नीचे ट्रेड कर रहा है।

Dalmia Bharat Share Price: नतीजों के बाद शेयर 6% टूटा, ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस, अब क्या करें निवेशक

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।