Stock To Buy: 31% की तेजी के लिए वेदांता ग्रुप की इस शेयर रखें नजर, कोटक हुआ बुलिश, दिया इतना बड़ा टारेगट

Stock To Buy: ब्रोकरेज के मुताबिक, इन हालात में वेदांता एल्युमीनियम सेक्टर में सबसे ज़्यादा वॉल्यूम ग्रोथ हासिल करने, बैकवर्ड इंटीग्रेशन से लागत कम करने और फाइनेंशियल ईयर 2027 और 2028 में 12% और 13% की मजबूत फ्री कैश फ्लो यील्ड देने की अच्छी स्थिति में है

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वेदांता एल्युमीनियम पर ₹540 के प्राइस टारगेट के साथ "Buy" रेटिंग दी है।

Stock To Buy: ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज वेदांता ग्रुप से अलग हुई कंपनियों में से एक, वेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium) के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक में "Buy" रेटिंग दी है। साथ ही कोटक को भरोसा है कि शेयर में मौजूदा लेवल से 31 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। यहीं वजह है कि आज शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

12.47 बजे एनएसई पर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 409.50 रुपये पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

कोटक ने दी Buy रेटिंग


कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वेदांता एल्युमीनियम पर ₹540 के प्राइस टारगेट के साथ "Buy" रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्केट एल्युमीनियम के अपसाइकिल (तेजी के दौर) की मजबूती और वेदांता एल्युमीनियम की कमाई में बढ़ोतरी की क्षमता को कम करके आंक रहा है।

कोटक के अनुसार, इंडोनेशिया से सप्लाई में भारी बढ़ोतरी की चिंताएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही हैं। प्रोजेक्ट को पूरा करने में आने वाली चुनौतियों के कारण कैपेसिटी बढ़ाने में रुकावट आ सकती है और 2028 तक ग्लोबल मार्केट में सप्लाई टाइट बनी रह सकती है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, इन हालात में वेदांता एल्युमीनियम सेक्टर में सबसे ज़्यादा वॉल्यूम ग्रोथ हासिल करने, बैकवर्ड इंटीग्रेशन से लागत कम करने और फाइनेंशियल ईयर 2027 और 2028 में 12% और 13% की मजबूत फ्री कैश फ्लो यील्ड देने की अच्छी स्थिति में है।

कोटक के सिनेरियो एनालिसिस के अनुसार, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट (बेयर केस) की स्थिति में भी वेदांता एल्युमीनियम के लिए रिस्क-रिवॉर्ड आकर्षक है।

15 जून से शुरु हुई थी वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों की ट्रेडिंग

वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों की ट्रेडिंग इस साल 15 जून को शुरू हुई थी, जिसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ₹522 और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ₹527 की शुरुआती कीमत थी। फिलहाल यह स्टॉक उन लेवल से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।

वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता के डीमर्जर (अलग होने की प्रक्रिया) का हिस्सा थी। इसके अलावा अलग होने वाली अन्य तीन कंपनियां आयरन एंड स्टील, ऑयल एंड गैस और पावर थीं।

अलग हुई कंपनियों में इस स्टॉक को एनालिस्ट्स की सबसे ज़्यादा कवरेज मिली है। इसे कवर करने वाले 11 में से 10 एनालिस्ट्स ने इस पर "Buy" रेटिंग दी है, जबकि सिर्फ़ एक ने "Sell" (बेचने) की सलाह दी है। प्राइस टारगेट के आम अनुमानों से भी पता चलता है कि वेदांता एल्युमीनियम में मौजूदा लेवल से 31% तक की बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

शुक्रवार को वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर 1.9% बढ़कर ₹411.9 पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 8% नीचे आया है।

GPT Infraprojects का शेयर 9% चढ़ा, जानें इस तेजी के पीछे की क्या है वजह!

BEML Share Price: इस सरकारी कंपनी को मिला ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।