Venky's Q2 results: मुनाफे में आई पोल्ट्री कंपनी, रेवेन्यू 33% बढ़ा फिर भी शेयर 6% गिरा, आखिर क्यों

Venky's Q2 results: पोल्ट्री कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए है। पिछले साल के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने ₹14.6 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल (Q2FY26) इसी तिमाही में उसे ₹26.53 करोड़ का नुकसान हुआ था

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Venky's Q2 results: पोल्ट्री कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए है।

Venky's Q2 results: पोल्ट्री कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए है। पिछले साल के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने ₹14.6 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल (Q2FY26) इसी तिमाही में उसे ₹26.53 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि नतीजों के ऐलान के बाद शेयर में दबाव देखने को मिला और यह 6 फीसदी टूट गया।

सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 33.1% बढ़कर ₹1,066 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹801 करोड़ था। इसके अलावा, सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) ₹22.6 करोड़ रहा, जबकि Q2FY26 में कंपनी को ₹31 करोड़ का EBITDA नुकसान हुआ था।

कंपनी का 'पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स' सेगमेंट सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हिस्सा है, जिससे ₹513 करोड़ का रेवेन्यू आया। इसके बाद 'ऑयलसीड' (तिलहन) बिजनेस का नंबर आता है, जिसका रेवेन्यू ₹494 करोड़ रहा और फिर 'एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स' (पशु स्वास्थ्य उत्पाद) सेगमेंट है, जिससे ₹98 करोड़ का रेवेन्यू मिला।


खबर अपडेट हो रही है....

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।