Venky's Q2 results: पोल्ट्री कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए है। पिछले साल के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने ₹14.6 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल (Q2FY26) इसी तिमाही में उसे ₹26.53 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि नतीजों के ऐलान के बाद शेयर में दबाव देखने को मिला और यह 6 फीसदी टूट गया।
