Q4 Results: वोडा आइडिया को सबसे ज्यादा मुनाफा, सरकारी कंपनियों में LIC रही अव्वल; जानें बाकी कंपनियों का हाल

Q4 Results: मार्च तिमाही में Vodafone Idea 51,970 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी रही। वहीं LIC ने 23,420 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ वित्तीय क्षेत्र और सरकारी कंपनियों में पहला स्थान हासिल किया। जानिए बाकी कंपनियों का हाल।

अपडेटेड May 24, 2026 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
Vodafone Idea का शुद्ध मुनाफा 51,970 करोड़ रुपये रहा।

Q4 Results: सरकारी बीमा कंपनी LIC मार्च तिमाही में भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 23,420 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसके साथ ही LIC ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSE) में भी चौथी तिमाही के मुनाफे के मामले में पहला स्थान बरकरार रखा। वहीं, पूरे कॉर्पोरेट सेक्टर की बात करें, तो Vodafone Idea सबसे आगे रहा।

23% बढ़ा तिमाही मुनाफा

LIC का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23% बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 19,013 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यह अब तक के सबसे मजबूत तिमाही प्रदर्शन में से एक माना जा रहा है।


SBI और HDFC Bank भी आगे

मार्च तिमाही में मुनाफे के मामले में LIC के बाद देश का सबसे बड़ा बैंक SBI दूसरे स्थान पर रहा। SBI ने 19,684 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। वहीं HDFC Bank का मुनाफा 19,221 करोड़ रुपये रहा और वह तीसरे स्थान पर रहा।

AUM और प्रीमियम आय में बढ़ोतरी

31 मार्च 2026 तक LIC का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 57.29 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें सालाना आधार पर 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कंपनी की कुल प्रीमियम आय में भी 10% का इजाफा हुआ। साथ ही कंपनी की एडजस्टेड नेटवर्थ बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपये हो गई।

पूरे साल केमुनाफे में SBI आगे 

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो SBI सबसे आगे रहा। बैंक का सालाना शुद्ध मुनाफा 80,032 करोड़ रुपये रहा। LIC ने 57,419 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। HDFC Bank का सालाना मुनाफा 74,670 करोड़ रुपये और ICICI Bank का 50,147 करोड़ रुपये रहा।

अन्य सरकारी कंपनियों का प्रदर्शन

सरकारी कंपनियों में Indian Oil Corporation (IOC) ने मार्च तिमाही में 11,378 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इसके बाद Coal India ने 10,839 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं NTPC का शुद्ध मुनाफा 8,747 करोड़ रुपये और Power Finance Corporation (PFC) का 8,598 करोड़ रुपये रहा।

इन कंपनियों ने भी दिखाया दम

Power Grid Corporation of India ने मार्च तिमाही में 4,546 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। REC Ltd का मुनाफा 3,375 करोड़ रुपये रहा। वहीं, Steel Authority of India (SAIL) ने 1,680 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

पूरे कॉर्पोरेट सेक्टर में Vodafone Idea सबसे आगे

अगर सिर्फ मार्च तिमाही की बात करें तो पूरे कॉर्पोरेट सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफा Vodafone Idea ने कमाया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 51,970 करोड़ रुपये रहा। करीब छह साल बाद कंपनी ने तिमाही आधार पर मुनाफा दर्ज किया है, जिसका बड़ा कारण देनदारियों में मिली राहत रही।

Vodafone Idea के बाद Reliance Industries मार्च तिमाही में दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16,971 करोड़ रुपये रहा।

(पीटीआई से इनपुट के साथ)

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।