बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, 'सैफीना' के घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को रविवार को एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Bridge Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया।
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्होंने (करीना ने) सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा। अभिनेत्री ने अगस्त में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। 40 वर्षीय करीना ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बने हुए हैं।
जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर (Taimur Ali Khan) रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। 50 वर्षीय सैफ अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। उनका पहला विवाह अभिनेत्री अमृता राव से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे-अभिनेत्री सारा अली खान (25) और इब्राहिम अली खान (19) हैं। सैफ और करीना की जोड़ी सैफीना के नाम से चर्चित है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।