PVR को सितंबर तिमाही में 49 करोड़ रुपए का लॉस, कोरोनावायरस का असर

मल्टीप्लेक्स चेन PVR ने 15 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 31 दिसंबर 2020 को खत्म तिमाही में कंपनी को 49 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 36 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।
हालांकि कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों को तिमाही दर तिमाही आधार पर देखा जाए तो कंपनी का प्रदर्शन पहले से मजबूत हुआ है। सितंबर 2020 तिमाही में कंपनी को 184 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था।
शुक्रवार को कंपनी के शेयर NSE पर 2.5 फीसदी चढ़कर 1473.90 रुपए पर बंद हुआ था। PVR की आमदनी इस तिमाही में 95 फीसदी घटकर 45.4 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 916 करोड़ रुपए थी।
केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर को 50 फीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि 15 जनवरी तक 13 सिनेमा के 56 स्क्रीन अभी खोले नहीं गए हैं। कंपनी फिलहाल रेंटल नेगोशिएशन कर रही है। कंपनी ने यह भी बताया कि कर्मचारियों की जो सैलरी काटी गई थी उसे चरणबद्ध तरीके से वापस किया जा रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।