SUN PHARMA को दूसरी तिमाही में हुआ ₹1,813 करोड़ का मुनाफा

SUN PHARMA Q2(YoY)|दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 1,813 करोड़ रुपए रहा है। इसके 1124 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1064 करोड़ रुपए रहा था।
दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसो आय 8553 करोड़ रुपए रही है, इसके 8,189 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 8123 करोड़ रुपए रही थी।
दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो EBITDA 2193.3 करोड़ रुपए रहा है। इसके 1830 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। पिछले साल की दूसरी तिमाही में SUN PHARMA का EBITDA 1790 करोड़ रुपए रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो EBITDA मार्जिन 25.6 फीसदी रहा है जबकि इसके 22.3 फीसदी रहने का अनुमान था। सन फार्म आज अच्छे नंबर के बाद 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ है।
अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।