Global market:ग्लोबल संकेत अच्छे, एशिया और SGX NIFTY में मजबूती, बाजार में फिर दिखेगी तेजी

अच्छे ग्लोबल संकेत से घरेलू बाजारों में आज फिर रौनक लौटेगी। एशियाई बाजारों में मजबूती है। SGX NIFTY में 0.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। DOW FUTURES भी 120 अंक ऊपर है। मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के मौके पर कल अमेरिकी बाजार बंद थे।
आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 100 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.3 फीसदी तेजी के साथ 28,605 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.50 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15,788.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 29,482.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.33 फीसदी की मजबूती दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,584.38 के स्तर पर दिख रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.