Silver Rate Today: 13 जुलाई को ₹4300 सस्ती हुई चांदी, जानें देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Silver Rate Today: हफ्ते के पहले दिन 13 जुलाई को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.93% गिरकर यानी 4307 रुपये लुढ़ककर 218357 रुपये प्रति किलो हो गया

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, यूपी,चेन्नई और हैदराबाद जैसे कई राज्यों में जानिए क्या है सिल्वर का रेट

Silver Rate Today:  जियोपॉलिटिकल टेंशन ने एक बार सोने-चांदी की कीमतों पर अपना असर दिखाया है। भारत में सोमवार हफ्ते के पहले दिन 13 जुलाई को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.93% गिरकर यानी 4307 रुपये लुढ़ककर 218357 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,664 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,18,740 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 220390 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गया।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, यूपी,चेन्नई और हैदराबाद  जैसे कई राज्यों  में जानिए क्या है सिल्वर का रेट

चांदी की शुद्धता


चांदी की शुद्धता की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर (99.9%) सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर (92.5%) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा आभूषण और घरेलू सामान बनाने में होता है। खरीदारी के समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क और शुद्धता का निशान (999 या 925) जरूर जांचना चाहिए। ताकि असली चांदी की पहचान सुनिश्चित हो सके।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा चांदी का भाव?

कम कीमतों पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बाद चांदी ने पिछले कारोबारी दिन अच्छी मजबूती दिखाई थी। शुक्रवार को चांदी 5,000 रुपये उछलकर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत करीब एक फीसदी फिसलकर 59.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

 देश के अलग-अलग शहरों में क्या है चांदी का भाव 

दिल्ली: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

मुंबई: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई: ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम

पटना: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

लखनऊ: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

मेरठ: ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम

बाजार जानकार की राय

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वायदा बाजार में मुनाफावसूली और कारोबारियों की बिकवाली के चलते चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। वहीं, कमजोर हाजिर मांग ने भी वायदा भाव में गिरावट को बढ़ावा दिया।

बता दें कि सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, मुंबई में ₹144320 पर आया 24 कैरेट; 10 बड़े शहरों में ये है नया रेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।