Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 26,  2025

ऑटोमैटिक कार में ये आम गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही ड्राइविंग तरीका

ऑटोमैटिक कार चलाना आसान जरूर होता है, लेकिन छोटी गलतियां बड़ी परेशानी  का कारण बन सकती हैं।अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी कार सुरक्षित  रहेगी और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन भी करेगी।

Image Credit: pinterest

ऑटोमैटिक कार में गलती से ब्रेक और एक्सीलेरेटर एक साथ दबाना खतरनाक हो सकता है। इससे कार का कंट्रोल बिगड़ सकता है और इंजन पर भी असर पड़ता है

Image Credit: pinterest

ब्रेक और एक्सीलेरेटर

कई लोग ढलान पर कार को न्यूट्रल में डाल देते हैं जो गलत है। इससे कार पर कंट्रोल कम हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है

Image Credit: pinterest

न्यूट्रल में ढलान

कार पूरी तरह रुके बिना ड्राइव से रिवर्स या रिवर्स से ड्राइव में शिफ्ट करना नुकसानदायक है। इससे गियरबॉक्स पर प्रेशर पड़ता है और खराबी आ सकती है

Image Credit: pinterest

ड्राइव से रिवर्स

सिर्फ पार्क मोड पर कार छोड़ देना सही नहीं है। हैंडब्रेक न लगाने से कार हल्की ढलान पर खिसक सकती है

Image Credit: pinterest

पार्किंग में हैंडब्रेक

ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार न्यूट्रल में डालना जरूरी नहीं होता। इससे गियर सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है

Image Credit: pinterest

बार-बार न्यूट्रल

ऑटोमैटिक कार में एक ही पैर से ब्रेक और एक्सीलेरेटर कंट्रोल करना चाहिए। दोनों पैरों का इस्तेमाल करने से गलती की संभावना बढ़ जाती है

Image Credit: pinterest

दोनों पैरों से ड्राइव

कार स्टार्ट करने से पहले गियर की पोजीशन देखना जरूरी है। गलत गियर में स्टार्ट करने से झटका लग सकता है

Image Credit: pinterest

स्टार्ट से पहले गियर

ढलान पर जरूरत से ज्यादा एक्सीलेरेटर दबाने से कार अनियंत्रित हो सकती है। सही तरीका है कि ब्रेक और कंट्रोल के साथ धीरे चलाएं

Image Credit: pinterest

ढलान पर तेज एक्सीलेरेटर

ऑटोमैटिक कार की सर्विस समय पर न कराना बड़ी गलती है। इससे गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन सिस्टम खराब हो सकता है

Image Credit: pinterest

मेंटेनेंस इग्नोर करना

ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक है। ध्यान भटकने से छोटी सी मिस्टेक भी भारी पड़ सकती है

Image Credit: pinterest

ड्राइविंग में फोन यूज़

अगर इस बसंत लगाएंगे ये पौधे, तो रंगों और खुशबू से खिल उठेगा घर आंगन
Find out More