Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 03,  2026

कंगन की जगह हाथों पर सजाएं, मेहंदी की ये 10 शानदार डिजाइन

कलाई पर दो या तीन मोटी रेखाएं बनाएं और उनके बीच में बारीक जाल या जाली भरें। यह बिल्कुल सोने के चौड़े कंगन जैसा दिखता है

Image Credit: pinterest

कंगन स्टाइल रिस्ट बैंड

बीच में एक बड़ा फूल और उसके दोनों तरफ बेल बनाकर कलाई को घेरें। यह एक सुंदर सोने के ब्रेसलेट जैसा लुक देता है

Image Credit: pinterest

फ्लोरल ब्रेसलेट

कलाई पर कड़े की शेप बनाकर उससे छोटी-छोटी मेहंदी की ‘झुमकी’ या लटकन लटकाएं, जो ज्वेलरी मेहंदी का फील देती है

Image Credit: pinterest

झुमकी और चेन डिज़ाइन

कलाई के चारों ओर एक “जाल” पैटर्न बनाएं। इसके कोनों पर छोटे डोट्स देने से यह सोने के मीनाकारी काम जैसा लगता है

Image Credit: pinterest

बारीक जाल कड़ा

कलाई पर कड़ा बनाएं और वहां से एक बारीक चेन को बीच वाली उंगली तक ले जाएं, जिससे सोने के हथफूल का डिज़ाइन तैयार हो जाए

Image Credit: pinterest

हथफूल स्टाइल

कलाई पर बारीक डोट्स की मदद से 4-5 परतें बनाएं। यह मोतियों वाले सोने के कड़ों जैसा “बीडेड” लुक देता है

Image Credit: pinterest

मोती की माला

मंडला डिज़ाइन बनाने के लिए कलाई के ऊपरी हिस्से पर एक आधा मंडला डिज़ाइन बनाएं और उसे कड़े के रूप में बांधें

Image Credit: pinterest

मंडला कंगन

कलाई के चारों ओर दो मोर की गर्दन को आपस में जुड़ते हुए दिखाएं। यह राजस्थानी सोने के कड़ों का ट्रेडिशनल रूप है

Image Credit: pinterest

पीकोक कंगन

कलाई पर समान दूरी पर कई पतली रेखाएं बनाएं और हर रेखा में अलग पैटर्न (जैसे लहरिया या डोट्स) भरें। यह कई चूड़ियों के सेट जैसा लगता है

Image Credit: pinterest

सिमेट्रिकल चूड़ी

कलाई पर गहरे रंग की चौड़ी पट्टी बनाएं और बीच में स्किन को खाली छोड़ते हुए फूल-पत्ती के शेप दें। यह उभरे हुए सोने के काम जैसा असर पैदा करता है

Image Credit: pinterest

नेगेटिव स्पेस कड़ा

सिर्फ 5 मिनट में रिबन के साथ बनाएं सिंपल बालों की अट्रेक्टिव हेयरस्टाइल
Find out More