Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 23,  2026

स्मार्ट कुकिंग के 8 आसान तरीके जिनसे बचेगी आपकी रसोई गैस 

आजकल बढ़ती गैस सिलिंडर की किल्लत से सभी परेशान है ऐसे में रसोई में गैस (LPG) की बचत करने के लिए आप इन इफेक्टिव तरीकों को अपना सकते हैं:

Image Credit: pinterest

हमेशा बर्तनों को ढक्कन से ढककर पकाएं। खुले बर्तन में खाना पकाने से भाप बाहर निकल जाती है, जिससे तीन गुना ज्यादा गैस खर्च होती है

Image Credit: pinterest

ढककर खाना पकाएं

दाल और चावल जैसी चीजों के लिए प्रेशर कुकर का यूज करें। इससे खाना जल्दी पकता है और गैस की काफी बचत होती है

Image Credit: pinterest

प्रेशर कुकर का यूज करें

दाल, राजमा या छोले बनाने से पहले उन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई दालें बहुत कम समय और कम गैस में पक जाती हैं

Image Credit: pinterest

दालों को पहले से भिगोएं

उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दें। तेज आंच पर खाना बनाने से गैस बर्बाद होती है, धीमी आंच पर पकाने से बचत हो सकती है

Image Credit: pinterest

मीडियम या लो हीट का यूज

छोटे बर्नर पर बहुत बड़ा बर्तन रखने से वह देर से गर्म होगा, और बड़े बर्नर पर छोटा बर्तन रखने से आंच बाहर निकलकर बर्बाद होगी

Image Credit: pinterest

बर्तन के साइज का ध्यान रखें

बर्तन को गैस पर रखने से पहले उसे सूखे कपड़े से पोंछ लें। गीले बर्तन का पानी सुखाने में एक्स्ट्रा गैस खर्च होती है

Image Credit: pinterest

गीले बर्तनों का यूज न करें

गैस जलाने से पहले सब्जियां काटना, मसाले निकालना और अन्य तैयारी पूरी कर लें ताकि बर्नर जलते समय समय बर्बाद न हो

Image Credit: pinterest

सामग्री पहले तैयार रखें

फ्रिज से सीधे निकालकर कोई भी चीज गर्म न करें। उसे पहले नोर्मल टेम्परेचर पर आने दें, फिर पकाएं

Image Credit: pinterest

फ्रिज की चीजों का टेम्परेचर

गैस पाइप और रेगुलेटर को रेगुलर चेक करते रहें ताकि किसी भी प्रकार के लीकेज से बचा जा सके, जो न केवल गैस बचाता है बल्कि सेफ के लिए भी जरूरी है

Image Credit: pinterest

प्रो टिप

रंग जो जीत ले सबके दिल, मॉडर्न ब्राइड्स के लिए पेस्टल कांजीवरम
Find out More