Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  082026

नाजुक कपड़ों की होम केयर टिप्स, हमेशा रहेंगे नए जैसे सिल्क हो या बांधनी!

हैंडलूम कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। ठंडे पानी से कपड़े का रंग और रेशे सुरक्षित रहते हैं

Image Credit: pinterest

हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

इन्हें धोने के लिए कभी भी ब्लीच का यूज न करें, आप किसी भी हल्के शैम्पू का यूज कर सकती हैं, जिससे चमक बरकरार रहती है

Image Credit: pinterest

माइल्ड शैम्पू का यूज करें

बंधनी जैसे रंग छोड़ने वाले कपड़ों के लिए, पहली बार धोते समय पानी में नमक मिला लें। इससे कपड़ों का रंग पक्का हो जाता है

Image Credit: pinterest

कलर लॉक करने के लिए नमक

हैंडलूम को कभी भी मशीन में न धोएं और न ही हाथों से बहुत ज़ोर-ज़ोर से रगड़ें, पानी निकालने के लिए हल्के हाथों से दबाएं

Image Credit: pinterest

रगड़ने या निचोड़ने से बचें

कपड़ों को हमेशा धूप से बचाकर छांव में या हवादार जगह पर सुखाना चाहिए, सीधी धूप इनके नेचुरल कलर को फीका कर देती है

Image Credit: pinterest

छाया में सुखाएं

कभी भी सीधे साड़ियों या कपड़ों पर परफ्यूम या डिओडोरेंट स्प्रे न करें, इनमें मौजूद केमिकल्स से रेशे खराब हो सकते हैं और दाग पड़ सकते हैं

Image Credit: pinterest

परफ्यूम और स्प्रे से बचाएं

हैंडलूम कपड़ों पर हमेशा उल्टी तरफ से और कम से मीडियम टेम्परेचर पर प्रेस करें, कढ़ाई वाले कपड़ों पर सीधा प्रेस न चलाएं

Image Credit: pinterest

उल्टा करके प्रेस करें

कपड़ों को कभी भी पोलीथिन या प्लास्टिक बेग में बंद करके न रखें, मलमल या सूती साड़ी बैग का यूज करें, ताकि कपड़े में हवा लगती रहे

Image Credit: pinterest

कवर का यूज करें

अलमारी में नमी और कीड़ों को दूर रखने के लिए सूती पोटली में नीम की सूखी पत्तियां या सिलिका जेल रखें

Image Credit: pinterest

नमी और कीड़ों से बचाव

अगर आप हैंडलूम कपड़ों को लंबे समय तक पहनती नहीं हैं, तो उन्हें निकालकर छाया में कुछ देर के लिए हवा जरूर लगवाएं

Image Credit: pinterest

बीच-बीच में हवा दिलाते रहें

मिनटों में चमकाएं अपना किचन टॉप, बिना केमिकल के इन 4 देसी जुगाड़ से
Find out More