Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 182026

शिमला मनाली जाने की जरूरत नहीं, जब घर की ये 5 चीजे दे सकती है हिल स्टेशन का सुख

गर्मियों में मिट्टी के बर्तन और घर में मौजूद चीज़ों का स्मार्ट इस्तेमाल करके आप अपने कमरे के टेम्परेचर को 5 से 7 डिग्री तक कम कर सकते हैं, यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

कमरे की खिड़की के पास पानी से भरे मिट्टी के घड़े रखें। इसके पोर्स से पानी रिसकर भाप बनता है, जिससे आस-पास की हवा ठंडी हो जाती है

Image Credit: pinterest

मिट्टी के बर्तन

एक कटोरी में बर्फ के टुकड़े रखें और उसे टेबल फैन के ठीक सामने रखें। इससे निकलने वाली हवा पूरे कमरे में ठंडी भाप की तरह फैलती है

Image Credit: pinterest

टेबल फैन के आगे बर्फ

गहरे रंग कपड़े गर्मी सोखते हैं, सफेद सूती चादरों का यूज करें, जो सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करती हैं और बिस्तर को ठंडा रखती हैं

Image Credit: pinterest

सफेद सूती चादरें

खिड़कियों पर सूती पर्दे या खस की चटाई लगाएं और पानी का छिड़काव करें। बाहर से आने वाली गर्म हवा इनसे टकराकर ठंडी हो जाएगी

Image Credit: pinterest

गीले पर्दे या खस

मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, और एरिका पाम जैसे पौधे हवा में नमी बनाए रखते हैं और कमरे को नेचुरली ठंडा करने का काम करते हैं

Image Credit: pinterest

इंडोर प्लांट्स

सुबह (5-8 बजे) और रात (7-10 बजे) के समय खिड़कियां खोलें। पंखे को खिड़की के सामने लगाएं ताकि गर्म हवा बाहर फेंक सके

Image Credit: pinterest

क्रोस वेंटिलेशन

प्लास्टिक के पर्दों की जगह बांस या जूट की चटाइयों का इस्तेमाल करें। ये गर्मी के लिए एक थर्मल बैरियर का काम करते हैं

Image Credit: pinterest

बांस या जूट के ब्लाइंड्स

दिन में दो बार फर्श पर ठंडे पानी से पोछा लगाएं। इससे फर्श की तपन कम होती है और कमरे का वातावरण ठंडा रहता है

Image Credit: pinterest

ठंडे पानी का पोछा

लैपटोप, ओवन, और पुराने बल्ब काफी गर्मी छोड़ते हैं। दिन में यूज कम करें और पुराने बल्बों को LED से बदलें, जो कम गर्मी पैदा करते हैं

Image Credit: pinterest

इलेक्ट्रोनिक सामान का कम यूज

नौ रत्नों की चमक से चमकेंगे आपके हाथ, जब पहनेंगे ये 10 ग्लैमरस बैंगल्स
Find out More