Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 13,  2025

पुराना स्वेटर न समझो बेकार, थोड़ा सा हुनर दे उसे नया आकार

पुराने स्वेटर को रीयूज़ करना न सिर्फ पैसे की बचत करता है, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी भी दिखाता है. थोड़ी सी मेहनत से आप बेकार कपड़ों को खूबसूरत और काम की चीजों में बदल सकते हैं

Image Credit: pinterest

पुराने स्वेटर से सॉफ्ट और गर्म कुशन कवर बना सकते हैं, जिससे आपका सोफा विंटर में और भी कम्फर्टेबल लगेगा. यह घर की सजावट में नया और क्रिएटिव टच जोड़ देता है

Image Credit: pinterest

स्टाइलिश कुशन कवर

स्वेटर के मोटे पार्ट से कैप या ग्लव्स तैयार किए जा सकते हैं, जो ठंड से बचाव करेंगे. यह रीयूज़ का बढ़िया तरीका है और फैशन में भी काम आएंगे

Image Credit: pinterest

वूलन कैप या ग्लव्

स्वेटर की आस्तीन से मग कवर बनाएं, जिससे गरम कप पकड़ना आसान हो जाएगा. यह छोटा सा आइडिया आपके किचन को क्यूट और यूनिक लुक देता है

Image Credit: pinterest

कॉफी मग कवर

अगर आपके पास पालतू एनिमल है तो स्वेटर से उसके लिए छोटी और कम्फर्टेबल ड्रेस बना सकते हैं. यह उसे गर्म रखेगी और बहुत प्यारी भी लगेगी

Image Credit: pinterest

पेट ड्रेस

स्वेटर के कपड़े से छोटा हैंडबैग या पाउच तैयार करें, जो हल्का और इको-फ्रेंडली होगा. यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आएगा और अलग स्टाइल देगा

Image Credit: pinterest

वूलन बैग

पुराने स्वेटर से किताबों के लिए कवर बनाकर उन्हें धूल और ठंड से बचाया जा सकता है. यह स्टडी टेबल को भी सजा देता है और यूनिक लुक देता है

Image Credit: pinterest

बुक कवर

घर के गमलों को स्वेटर से कवर करने से सजावट में गर्माहट और क्रिएटिविटी आती है. यह आपके लिविंग स्पेस को खास और अट्रैक्टिव बना देता है

Image Credit: pinterest

प्लांटर कवर

स्वेटर की पट्टी काटकर स्टाइलिश हेडबैंड बना सकते हैं, जो ठंड में कानों को ढकने में मदद करेगा. यह सिंपल और ट्रेंडी विंटर एक्सेसरी बन सकती है

Image Credit: pinterest

 हेडबैंड

कुर्सी या स्टूल के लिए छोटा सीट कवर तैयार करें, जिससे बैठने में आराम बढ़ेगा. साथ ही यह पुराने फर्नीचर को नया लुक देने में मदद करेगा

Image Credit: pinterest

सीट कवर

कई पुराने स्वेटर को जोड़कर मजबूत डोर मैट बनाया जा सकता है. यह सस्ता, टिकाऊ और एनवॉयरमेंट के अनुकूल रीयूज़ तरीका है

Image Credit: pinterest

डोर मैट

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को खुश करने के रोमांटिक सरप्राइज आइडियाज
Find out More