Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jan 12,  2025

नाश्ता हो या डिनर, बासी चावल से मिनटों में तैयार करें ये 9 यूनिक रेसिपीज़

यदि आपके पास रात के बचे हुए चावल (बासी चावल) हैं, तो आप उनसे ये 9 स्वादिष्ट डिशेस बना सकते हैं जो बनाना बहुत ही आसान है:

Image Credit: pinterest

बचे हुए चावल को पीसकर, सब्जियां मिलकर इसका टेस्टी और कुरकुरा चीला बना सकते है जो बहुत हैल्दी है

Image Credit: pinterest

 क्रिस्पी चिल्ला

मूंगफली, कड़ी पत्ता, राई और हल्दी का तड़का लगाकर नींबू का रस मिलाएं। यह दक्षिण भारत का पोपुलर और ताज़ा नाश्ता है

Image Credit: pinterest

लेमन राइस

तेज़ आंच पर बारीक कटी बीन्स, गाजर और चिली सोस के साथ चावल को भूनें। यह इंडो-चाइनीज डिश बच्चों को बहुत पसंद आती है

Image Credit: pinterest

वेज फ्राइड राइस

चावल में बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे पकोड़े तल लें। ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं

Image Credit: pinterest

चावल के पकोड़े

बचे हुए चावल को दूध में डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। चीनी, इलायची और सूखे मेवे डालकर झटपट मीठा तैयार करें

Image Credit: pinterest

चावल की खीर

पेट के लिए हल्का और ठंडा, बासी चावल को दही और थोड़े दूध के साथ मैश करें और राई-मिर्च का तड़का लगाएं

Image Credit: pinterest

दही चावल

बचे हुए चावल में थोड़ा सा गरम मसाला, कटा हुआ टमाटर, प्याज और मटर डालकर एक चटपटा वन-पॉट मील बनाएं

Image Credit: pinterest

मसाला भात

चावल को मैश करके उसमें थोड़ा गेहूं का आटा या चावल का आटा, नमक और मसाले मिलाएं और रोटियां या पराठे बेलकर सेकें

Image Credit: pinterest

चावल की रोटी/पराठा

टमाटर की प्यूरी, अदरक-लहसुन पेस्ट और बिरयानी मसालों के साथ चावल को पकाएं। इसे आप रायते के साथ परोस सकते हैं

Image Credit: pinterest

टोमेटो राइस

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए स्पेशली बने है ये 10 क्लासिक सिल्वर स्टड्स
Find out More