घर पर सजाएं गणपति बप्पा का पंडाल, ये हैं परफेक्ट और बेहतरीन आइडियाज
गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है और घर-परिवार में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अपने घर में गणेश जी के लिए सुंदर और मंत्रमुग्ध कर देने वाला पंडाल सजाना चाहते हैं? ये आसान टिप्स आपके लिए।
Image Credit: istock
पंडाल की दीवार और पृष्ठभूमि के लिए रंगीन दफ्ती लगाएं। बीच में होल बनाकर उसमें असली या नकली फूल लगाएं ताकि पूरा पूरा क्षेत्र खूबसूरत दिखे।
Image Credit: istock
गेंदे और गुलाब जैसे फूलों से आप अपने पंडाल को पारंपरिक और रंगीन बना सकते हैं। ताजगी के लिए असली फूल बेहतर हैं, वर्ना टिकाऊ कपड़े या कागज से बने फूल भी इस्तेमाल करें।
Image Credit: istock
बाजार में उपलब्ध रंग-बिरंगी झालरें लगाएं। गणेशजी के चारो तरफ छोटी-बड़ी घंटियां लगाकर पंडाल की शोभा बढ़ाएं।
Image Credit: istock
घर की शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मिट्टी के दिए और डिजाइनर दीया स्टैंड का उपयोग करें। दीयों को पंडाल में सही जगह पर रखें।
Image Credit: istock
बैकग्राउंड सजाने के लिए रंगीन पतंगे लगाएं। साथ ही LED लाइट्स या स्ट्रिप्स से पंडाल को रोशन करें ताकि शाम को एक सुंदर और आकर्षक दृश्य बने।
Image Credit: istock
केले के पत्तों और आम के पत्तों से तैयार तोरण और पारंपरिक भारतीय सामग्री से सजावट का प्रयोग घर में सांस्कृतिक महत्त्व और पवित्रता बढ़ाता है।
Image Credit: istock
अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो पुराने रंगीन कपड़े, कागज, या थर्मोकोल से बने फूल, गणेश जी के कटआउट और सजावटी आकृतियों का इस्तेमाल करें।
Image Credit: istock
सफेद, पीला और हल्के नीले रंगों का प्रयोग करें। बैकग्राउंड में भजन या पूजा गीत का संगीत रखें। पूरे पंडाल को साफ-सुथरा और सादगी से सजाएं ताकि भक्ति भाव बने।
Image Credit: istock
ट्रेंड में हैं ये क्लासी गोल्ड मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइन्स, बढ़ाएंगे आपके हाथों की शान