Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 282026

आम के छिलकों को फेकने की भूल न करें, इस तरह बढ़ाएं खाने का स्वाद

आम के छिलके विटामिन, फाइबर और एंटीओक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन्हें अपनी रसोई में इस्तेमाल करके आप टेस्टी डिशेस आसानी से बना सकते हैं। आम के छिलकों को इस्तेमाल करने के 9 स्वादिष्ट तरीके यहां दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर हरी मिर्च, लहसुन, नमक, कलौंजी और थोड़े से गुड़ के साथ पीस लें। यह खट्टी-मीठी चटनी पराठों के साथ अच्छी लगती है

Image Credit: pinterest

आम के छिलके की चटनी

छिलकों को बारीक काटकर फेंटे हुए दही में डालें। इसमें भुना जीरा, काला नमक और प्याज मिलाकर स्वादिष्ट रायता तैयार किया जा सकता है

Image Credit: pinterest

छिलके का रायता

छिलकों को अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, सरसों के तेल और मसालों के साथ दरदरा पीस लें। इसे 1-2 दिन धूप में रखकर बेहद स्वादिष्ट कुचा बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

आम के छिलके का अचार

छिलकों को पानी और गुड़ के साथ धीमी आंच पर पकाएं, इसमें सौंफ और कलौंजी डालकर गाढ़ी लौंजी बनाएं, जिसे रोटी या पूरी के साथ खाया जा सकता है

Image Credit: pinterest

छिलके की लौंजी

छिलकों को नींबू के रस और चीनी के साथ तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि यह जैम जैसी गाढ़ी और स्वादिष्ट कंसिस्टेंसी में न आ जाए

Image Credit: pinterest

स्वादिष्ट मुरब्बा या जैम

छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटें और आलू या प्याज के साथ पंचफोरन (मेथी, जीरा, सौंफ, राई, कलौंजी) का तड़का लगाकर मसालेदार सूखी सब्जी बनाएं

Image Credit: pinterest

छिलके की सूखी सब्जी

छिलकों को नरम होने तक उबालें, इसके बाद इन्हें गाढ़ी चीनी की चाशनी में पकाएं, सूखने के बाद ऊपर से चीनी लगाकर बच्चों के लिए फ्रूटी कैंडी तैयार करें

Image Credit: pinterest

कैंडी (मीठी टोफी)

छिलकों को चीनी और पानी के साथ पकाकर एक मीठा फ्रूटी सिरप बनाएं, इस सिरप का इस्तेमाल नींबू पानी, आइस्ड-टी या मोकटेल में फ्लेवर देने के लिए करें

Image Credit: pinterest

मोकटेल और ड्रिंक्स सिरप

छिलकों को धूप में पूरी तरह सूखा लें, मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाएं और इसे सब्जी या सूप में ‘आमचूर’ या खट्टे मसाले के रूप में इस्तेमाल करें

Image Credit: pinterest

आमचूर पाउडर

बकरीद पर सजाएं हाथों की कलाइयों को इन क्लासी हाथ के गजरों के साथ
Find out More