त्योहार के सीजन में जरूर ट्रा्ई करें ये ड्रेसेज, बढ़ाएंगे रौनक ये 7 देसी फैशन ट्रेंड्स
त्योहार सिर्फ खुशियों का नहीं फैशन का भी समय होता है। इस साल के त्योहारी सीजन में पारंपरिक कपड़ों में नए ट्विस्ट और मॉडर्न टच देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं सबसे बड़े एथनिक फैशन ट्रेंड्स जो आपकी हर पार्टी और मंडली की शान बढ़ाएंगे।
Image Credit: istock
साधारण और साफ-सुथरे कपड़े इस साल में ट्रेंड में हैं। कम डिजाइन, सीधे कट वाले सूट, सादे कट वाले साड़ी और हल्के रंग जैसे पेस्टल टोन की छटा आपको एक परफेक्ट स्लीक लुक देंगे।
Image Credit: istock
न्यू-एज मिनिमलिज्म
मिलते-जुलते कुर्ता और पतलून या स्कर्ट के सेट अब सिर्फ आरामदायक नहीं, बल्कि ट्रेंडी भी हैं। बेहतरीन प्रिंट्स और मिरर वर्क लिए ये सेट्स हर त्योहारी फंक्शन में अच्छे लगेंगे।
Image Credit: istock
कूल को-ऑर्ड सेट्स
ऑर्गेंजा, शिफॉन और नेट जैसी पारदर्शी फैब्रिक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हल्की परतें बिना भारीपन के आउटफिट को अलग ही सुंदरता देती हैं, खासकर गर्मी और उमस के मौसम में।
Image Credit: istock
शियर फैब्रिक्स और हल्की लेयर्स
चिकनकारी, बंदनी और गोता पट्टी जैसे पारंपरिक कारीगरी अब नए मॉडर्न कट्स में मिल रही हैं। जैसे चिकनकारी का पेप्लम टॉप या बंदनी प्रिंट वाली ब्लाउज के साथ साड़ी।
Image Credit: istock
ट्रेडिशनल टच विथ मॉडर्न ट्विस्ट
पेस्टल अभी भी फैशन में हैं पर 2025 में चमकीले रंग जैसे इलेक्ट्रिक ब्लू, रानी पिंक, मस्टर्ड येलो और बॉटल ग्रीन का बोलबाला होगा। ये रंग आपको भीड़ में अलग पहचान देंगे।
Image Credit: istock
रंगों का धमाल
हर बॉडी टाइप पर अनारकली और राजस्थानी पैटर्न वाले कलेक्शन खूब जमेगे। गहरे लाल, नीले और हरे रंग इन दिनों सबसे ट्रेंडी हैं।
Image Credit: istock
अनारकली क़ुर्ती और गाउन
साड़ी महिलाओं का चहेता परिधान है जो आरामदायक भी है और खूबसूरत भी। इस साल इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की साड़ियां जैसे कैप या मॉडर्न ब्लाउज के साथ सामने आएंगी।
Image Credit: istock
इंडो-वेस्टर्न साड़ी
हरतालिका तीज पर अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की तरह ट्राई करें ये खूबसूरत साड़ियां