Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 04,  2025

पानी ही नहीं, ये 10 ड्रिंक्स भी बचाएंगे आपको विंटर डिहाइड्रेशन से

दूध में हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह उबालें और गरमा-गरम पिएं, यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को गर्मी देता है

Image Credit: pinterest

हल्दी वाला दूध

पानी में दालचीनी, इलायची और केसर डालकर उबालें, शहद और बादाम मिलाकर परोसें, यह ट्रेडिशनल विंटर ड्रिंक है जो मसालों और केसर से भरपूर होता है

Image Credit: pinterest

कश्मीरी कहवा

पानी में तुलसी की पत्तियां और अदरक डालकर उबालें। स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं, सर्दी-खांसी से बचाने के लिए यह बेहतरीन है

Image Credit: pinterest

तुलसी और अदरक की चाय

घी में बाजरे का आटा भूनें, फिर पानी, गुड़ और सोंठ डालकर गाढ़ा होने तक उबालें, राजस्थान और गुजरात का यह ट्रेडिशनल ड्रिंक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है,

Image Credit: pinterest

बाजरा राब

काली गाजर, पानी, पिसी हुई राई, काला नमक और मिर्च को जार में भरकर 4-5 दिनों के लिए धूप में रखें, यह प्रोबायोटिक ड्रिंक डाइजेशन में मदद करता है,

Image Credit: pinterest

गाजर की कांजी

दूध में पीसा हुआ बादाम, इलायची और केसर के धागे डालकर 3-4 मिनट तक उबालें, यह न्यूट्रिशन और हाइड्रेशन का अच्छा सोर्स है

Image Credit: pinterest

बादाम दूध

अपनी पसंद की सब्जियों (जैसे टमाटर, पालक या गाजर) को पानी में उबालकर मसालों के साथ ब्लेंड करें, यह सूप शरीर को हाइड्रेट रखते हैं

Image Credit: pinterest

हर्बल सूप

पानी में अजवाइन, सोंठ और गुड़ डालकर उबालें। चाहें तो थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं, यह डाइजेशन और ठंड से राहत के लिए बेस्ट है,

Image Credit: pinterest

अजवाइन की चाय

गुनगुने पानी में नींबू के स्लाइस, पुदीना, अदरक या संतरा डालकर छोड़ दें और फिर घूंट-घूंट करके पिएं, यह सादे पानी को टेस्टी बनाने का तरीका है

Image Credit: pinterest

इन्फ्यूज्ड वोर्म वाटर

पानी में गुड़, सोंठ पाउडर, काली मिर्च और तुलसी डालकर आधा होने तक उबालें, यह शरीर को नेचुरल गर्माहट देता है,

Image Credit: pinterest

गुड़ और सोंठ का काढ़ा

जापान में फैमिली वेकेशन एंजॉय करती दिखीं सोहा अली खान
Find out More