Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 06,  2026

पुरानी बेडशीट्स से डेकोर हैक्स जो बचाएं पैसे और बढ़ाएं खूबसूरती

पुरानी बेडशीट्स को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उन्हें नए तरीके से इस्तेमाल करें। इससे घर भी सजेगा, पैसा भी बचेगा और आपकी क्रिएटिविटी भी निखरेगी

Image Credit: pinterest

पुरानी बेडशीट को सोफा थ्रो की तरह इस्तेमाल करें और लिविंग रूम को इंस्टेंट मेकओवर दें। यह फर्नीचर को डस्ट से बचाकर क्लीन और स्टाइलिश लुक देता है

Image Credit: pinterest

सोफा थ्रो

बेडशीट के मजबूत कपड़े से आयरनिंग बोर्ड का नया कवर तैयार करें। इससे इस्त्री करना आसान होता है और बोर्ड भी नया जैसा दिखता है

Image Credit: pinterest

 बोर्ड कवर

पुरानी बेडशीट को काटकर अलमारी या ड्रॉअर में लाइनर की तरह बिछाएं। इससे कपड़े साफ रहते हैं और अंदर का स्पेस नीट दिखता है

Image Credit: pinterest

अलमारी लाइनर

बेडशीट से इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए डस्ट कवर सिलें। यह सामान को सुरक्षित रखता है और घर को ऑर्गनाइज्ड लुक देता है

Image Credit: pinterest

 डस्ट कवर

पेपर की जगह बेडशीट के सुंदर हिस्से से गिफ्ट रैप तैयार करें और अपने गिफ्ट को खास बनाएं। यह इको फ्रेंडली तरीका है जो पैसों की बचत भी करता है

Image Credit: pinterest

गिफ्ट रैप

पुरानी बेडशीट को दीवान कवर की तरह बिछाएं और कमरे को सजा हुआ लुक दें। यह दीवान को डस्ट से बचाकर उसे नया जैसा बनाए रखता है

Image Credit: pinterest

 दीवान कवर

बेडशीट के पुराने हिस्सों को काटकर पोछा कपड़ा बनाएं। यह घर की सफाई में काम आता है और अलग से कपड़ा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है

Image Credit: pinterest

पोछा कपड़ा

मजबूत बेडशीट से री-यूजेबल शॉपिंग बैग सिलें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। यह बजट फ्रेंडली और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद चॉइस है

Image Credit: pinterest

शॉपिंग बैग

पुरानी बेडशीट को फोल्ड कर पालतू जानवर के लिए सॉफ्ट बेड तैयार करें। इससे उनका आराम भी बढ़ेगा और कपड़ा भी सही इस्तेमाल में आएगा

Image Credit: pinterest

 पेट बेड

क्रॉप टॉप फैशन से पाएं कैजुअल से पार्टी वियर तक ट्रेंडी लुक
Find out More