Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 122026

गर्मियों में रहे हाइड्रेट और कूल, इन झटपट बनने वाले पुदीने के 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से

गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए पुदीना एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है। पुदीने से बनी ड्रिंक्स न केवल लू से बचाती हैं, बल्कि डाइजेशन को भी दुरुस्त रखती हैं। यहां पुदीने से बनी 9 आसान और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की रेसिपी दी गई है

Image Credit: pinterest

एक ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां, 2 नींबू का रस, 3-4 चम्मच चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाकर पीस लें, बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें

Image Credit: pinterest

क्लासिक नींबू-पुदीना शरबत रेसिपी

दही को 2-3 कप पानी के साथ फेंट लें। इसमें पुदीने का पेस्ट, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नमक मिलाएं, आप चाहें तो हींग और जीरे का तड़का लगा सकते हैं

Image Credit: pinterest

पुदीना छाछ/मट्ठा रेसिपी

सत्तू को पानी में घोल लें। इसमें पिसा पुदीना, काला नमक, नींबू का रस और भुना जीरा पाउडर मिलाएं, यह पेट के लिए ठंडा होता है

Image Credit: pinterest

पुदीना सत्तू ड्रिंक रेसिपी

तरबूज के टुकड़ों का जूस निकालें। एक गिलास में 10-12 पुदीने की पत्तियां, नींबू के टुकड़े और चीनी डालकर मसलें, ऊपर से बर्फ डालें

Image Credit: pinterest

वाटरमेलन-मिंट मोहितो रेसिपी

पुदीने की पत्तियां और सौंफ को पानी में उबालकर या पीसकर शरबत बनाएं। इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाएं, यह डाइजेशन में मदद करता है

Image Credit: pinterest

पुदीना सौंफ शरबत रेसिपी

कच्चे आम का गूदा निकालें। इस गूदे में पुदीना पत्ती, जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाकर मिक्सी में पीसें, इस पेस्ट को ठंडे पानी में मिलाकर सर्व करें

Image Credit: pinterest

कच्चा आम-पुदीना पन्ना रेसिपी

एक जग पानी में खीरे के स्लाइस, नींबू के स्लाइस और पुदीने की ताजी पत्तियां डालें। इसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें, यह पेट को ठंडा और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

Image Credit: pinterest

खीरा-पुदीना डिटोक्स वोटर रेसिपी

गाढ़ी दही में पुदीने की पत्तियां, थोड़ा सा गुड़ या चीनी, और ठंडा पानी मिलाकर ब्लेंडर में अच्छी तरह ब्लेंड करें। ऊपर से बर्फ डालकर परोसें

Image Credit: pinterest

पुदीना लस्सी रेसिपी

एक मुट्ठी पुदीना, 4 चम्मच चीनी, और काला नमक को पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में रखें

Image Credit: pinterest

पुदीना जीरा शरबत रेसिपी

मैचिंग जूलरी के साथ मैचिंग हेयर एक्सेसरीज का आ गया जमाना, इन 10 ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल के साथ!
Find out More