Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 212026

इन 7 टिप्स से घर पर बनाएं प्रोफेशनल जैसा नेल आर्ट डिज़ाइन

घर पर नेल आर्ट बनाना बहुत आसान और मजेदार है। आप घरेलू चीजों का उपयोग करके बिना किसी खर्च के प्रोफेशनल लुक पा सकती हैं, यहां घर पर बनाने के लिए आसान नेल आर्ट डिजाइन दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

नाखूनों पर बेस कलर लगाएं और सूखने के बाद टूथपिक या माचिस की तीली की मदद से दूसरे रंग की डोट्स बनाएं

Image Credit: pinterest

पोल्का डोट डिजाइन

नाखूनों पर हल्का रंग लगाएं, न्यूज़ पेपर टुकड़े को अल्कोहल में भिगोकर नाखून पर दबाएं। न्यूज़ पेपर की लिखाई नाखून पर छप जाएगी।

Image Credit: pinterest

न्यूज़ पेपर वाली नेल आर्ट

सेलो टेप का यूज करके स्ट्राइप लाइन बना सकती हैं। नाखून पर बेस कलर लगाकर पट्टियां चिपकाएं, फिर दूसरा रंग लगाएं और टेप हटा दें

Image Credit: pinterest

टेप से धारीदार डिजाइन

एक कटोरी पानी में अलग-अलग रंगों की नेल पोलिश की बूंदें डालें। तीली की मदद से पानी से पैटर्न बनाएं और उंगली को उसमें डुबोएं

Image Credit: pinterest

पानी से मार्बल नेल आर्ट

टूथपिक की मदद से पांच छोटे डोट्स को घेरे में लगाएं और बीच में एक अलग रंग का डोट रखें। यह सुंदर छोटा फूल बन जाएगा

Image Credit: pinterest

फूलों वाली नेल आर्ट

क्लासिक फ्रेंच मैनीक्योर के लिए गोल किनारे वाली बैंडेज का उपयोग करें। इसे नाखून के ऊपर चिपकाएं और सफेद पोलिश लगाएं

Image Credit: pinterest

बैंडेज से फ्रेंच टिप्स

दो रंगों से ‘ग्रेडिएंट लुक देने के लिए मेकअप स्पंज का यूज करें। स्पंज पर नेल पोलिश की लाइन लगाएं और नाखून पर धीरे से थपथपाएं

Image Credit: pinterest

स्पंज ओम्ब्रे डिजाइन

अगर आपके पास ब्रश नहीं है, तो सेफ्टी पिन की नोक का यूज करके आप बारीक़ लाइन या हार्ट शेप बना सकती हैं

Image Credit: pinterest

सेफ्टी पिन से डिजाइन

एक पतले धागे को नेल पोलिश में डुबोएं और उसे अपने नाखून पर रखकर खींचें। इससे यूनिक डिजाइन तैयार होता है

Image Credit: pinterest

धागे से एब्सट्रैक्ट आर्ट

टकीला शॉट्स के बहाने ठगी का इस तरह हुआ पर्दाफाश!
Find out More