Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 132026

सेहत से न करें खिलवाड़! ऐसे पहचानें खरीदने से पहले कार्बाइड से पके केले

नेचुरल और केमिकल (इस्पेसली कैल्शियम कार्बाइड) से पके केलों के बीच फर्क करना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यहां आसान टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप असली और नकली पके केलों की पहचान कर सकते हैं:

Image Credit: pinterest

नेचुरल पके केले का डंठल काला या भूरा और सूखा होता है। अगर केला एकदम पीला है तो इसका मतलब है कि उसे केमिकल से पकाया गया है

Image Credit: pinterest

डंठल का रंग देखें

नेचुरली पके केले पर छोटे-छोटे भूरे या काले धब्बे होते हैं जो असमान रूप से फैले होते हैं। केमिकल से पके केले चमकीले नींबू जैसे पीले दिखते हैं

Image Credit: pinterest

छिलके पर धब्बे

नेचुरली पकने पर केला हर तरफ से पीला नहीं होता, कहीं थोड़ा हरापन हो सकता है, केमिकल से पके केले पूरी तरह पीले नजर आते हैं

Image Credit: pinterest

समान रंग

पानी लें और केले को डालें। नेचुरल केला भारी होने के कारण पानी में डूब सकता है, जबकि केमिकल से पका केला पानी की सतह पर तैरने लगता है

Image Credit: pinterest

पानी का टेस्ट

केमिकल से पके केले बाहर से पीले दिखते हैं लेकिन काटने पर कच्चे या कड़े निकल सकते हैं। नेचुरल पका केला मुलायम और मलाईदार होता है

Image Credit: pinterest

अंदर का गूदा

नेचुरल केले का छिलका ढीला, नरम और पतला होता है, केमिकल वाले केले का छिलका कड़ा, मोटा और गूदे से चिपका हो सकता है

Image Credit: pinterest

छिलके का टेक्सचर

नेचुरल केला मीठा, स्वादिष्ट और खुशबूदार होता है। केमिकल से पके केले का स्वाद फीका होता है और खाने से कड़वाहट महसूस हो सकती है

Image Credit: pinterest

स्वाद और मिठास

पके हुए नेचुरल केले से एक मीठी और सौंधी महक आती है। केमिकल से पके केलों में या तो कोई खुशबू नहीं होती या केमिकल स्मेल आ सकती है

Image Credit: pinterest

केमिकल स्मेल 

कभी-कभी केमिकल से पके केलों की सतह पर सफेद पाउडर चिपका हुआ दिख सकता है, जो कार्बाइड का संकेत है

Image Credit: pinterest

सफेद पाउडर दिखना

इस साल की ट्रेंडी शिफॉन साड़ियों से पाएं बजट में प्रीमियम लुक!
Find out More