Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 02,  2025

कम जगह में करें गार्डनिंग इस देसी जुगाड़ के साथ और पाएं हर-भरी सब्जियां घर पर ही

घर पर फल और सब्जियां उगाना न केवल आसान है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यहां आसान ओर्गेनिक गार्डनिंग आइडियाज दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

सब्जियों और फलों को डेली 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की जरुरत होती है, कम धूप वाली जगह है, तो वहां पालक और धनिया जैसे पत्तेदार साग उगाएं

Image Credit: pinterest

सही जगह चुने

शुरुआत आसानी से उगने वाली सब्जियों से करें, जैसे टमाटर, मिर्च, बैंगन, भिंडी और पालक, फलों में आप स्ट्रोबेरी, पपीता और नींबू जैसे छोटे पौधों से शुरू कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

सब्जियां और फल चुने

गमलों के लिए मिक्सचर में 30% मिट्टी, 30% कोकोपीट और 40% खाद मिलाएं, यह मिट्टी को हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर रखता है

Image Credit: pinterest

हल्की और उपजाऊ मिट्टी

छत या बालकनी के लिए ग्रो बैग्स सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये वजन में हल्के और किफायती होते हैं। बड़ी सब्जियों के लिए बड़े साइज के ग्रो बैग्स चुनें

Image Credit: pinterest

ग्रो बैग्स का इस्तेमाल

बाजार की केमिकल खाद के बजाय घर के गीले कचरे (सब्जियों और फलों के छिलके) से खाद बनाएं। यह पौधों के लिए अच्छा ओर्गेनिक पोषण है

Image Credit: pinterest

किचन वेस्ट से खाद

जल्दी रिजल्ट के लिए मूली, धनिया, और मेथी लगाएं, ये बीज बोने के 3-4 हफ्तों के भीतर काटने के लिए तैयार हो जाते हैं

Image Credit: pinterest

जल्द उगने वाली सब्जियां

पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम के तेल का स्प्रे करें, घर पर लहसुन और मिर्च का तीखा घोल बनाकर भी कीड़ों को भगा सकते हैं

Image Credit: pinterest

नेचुरल कीटनाशक

कम जगह में ज्यादा उगाने के लिए बेल वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई और खीरा लगाएं और उन्हें लकड़ी या जाली का सहारा दें

Image Credit: pinterest

वर्टिकल गार्डनिंग

पौधों को हमेशा सुबह या शाम के समय पानी दें। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी डालें ताकि जड़ें न सड़ें

Image Credit: pinterest

रेगुलर वाटरिंग

फिर से चला मिरर वर्क का स्वैग, शादी सीजन की सबसे हॉट ब्राइडल चॉइस
Find out More