Image Credit: instagram

by Roopali Sharma | mar 20,  2026

सफेद कपड़ों की चमक बरकरार रखने के सिंपल और असरदार टिप्स

इन आसान टिप्स को अपनाकर सफेद कपड़ों को लंबे समय तक साफ, चमकदार और नए जैसा रखा जा सकता है। नियमित सही देखभाल से पीलापन जल्दी नहीं आता हैं

Image Credit: pinterest

सफेद कपड़ों को हमेशा रंगीन कपड़ों से अलग धोएं। इससे रंग लगने और कपड़ों के पीले होने का खतरा कम रहता है

Image Credit: instagram

अलग धोना

सफेद कपड़ों के लिए माइल्ड डिटर्जेंट या व्हाइट क्लीनिंग पाउडर इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों की चमक बनी रहती है और कपड़ा जल्दी पीला नहीं पड़ता है

Image Credit: instagram

हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल

सफेद कपड़ों को धूप में सुखाना अच्छा माना जाता है। सनलाइट से कपड़ों की बदबू और हल्का पीलापन कम होने में मदद मिलती है

Image Credit: instagram

धूप में सुखाना

धोते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला दें। इससे कपड़ों का पीलापन कम होता है और सफेदी ज्यादा चमकदार दिखती है

Image Credit: instagram

नींबू का उपयोग

डिटर्जेंट के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर धोने से सफेद कपड़े ज्यादा साफ होते हैं। इससे दाग और पीलापन हटाने में मदद मिलती है

Image Credit: instagram

बेकिंग सोडा मिलाना

बहुत ज्यादा गंदे सफेद कपड़ों को हल्के गर्म पानी में धोना फायदेमंद होता है। इससे दाग जल्दी निकलते हैं और कपड़े साफ दिखते हैं

Image Credit: instagram

गर्म पानी का इस्तेमाल

कॉलर, अंडरआर्म और कफ वाले हिस्से पहले हल्के से रगड़कर साफ करें। इन जगहों पर पसीने की वजह से जल्दी पीलापन आता है

Image Credit: instagram

पसीने वाले पार्ट पहले साफ करें

धुले हुए कपड़ों को लंबे समय तक गीला न छोड़ें। इससे कपड़ों में बदबू और पीलापन आने लगता है इसलिए उन्हें धो कर सूखा देना चाहिए

Image Credit: instagram

बहुत देर गीले न रखें

कभी कभी सफेद कपड़ों को नींबू या बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर धोएं। इससे उनकी पुरानी चमक फिर से वापस आ सकती है

Image Credit: instagram

समय-समय पर डीप क्लीन

ऑफिस लुक के लिए शॉर्ट हेयर पर ट्रेंडी पोनीटेल आइडियाज
Find out More