Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  052026

स्विमिंग लवर्स के लिए पूल टैन हटाने का आ गया है इजी सीक्रेट फार्मूला!

स्विमिंग के बाद धूप और क्लोरीन के कांटेक्ट में आने से स्किन का टैन होना आम बात है। नेचुरल ग्लो वापस पाने के लिए आप घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं और कुछ जरूरी सावधानियां बरत सकती हैं:

Image Credit: pinterest

एक कटोरी में 2 चम्मच ताज़ा दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें

Image Credit: pinterest

स्किन ग्लो के लिए दही और शहद

पपीते के गूदे में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे और हाथों पर लगाकर सूखने दें। पपीते के एंजाइम्स टैन हटाकर स्किन को चमकदार बनाते हैं

Image Credit: pinterest

पपीता और नींबू का रस

2 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी और कच्चे दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए लगाएं और सूखने पर धो लें। यह डेड स्किन को हटाता है

Image Credit: pinterest

बेसन और हल्दी का पैक

शुद्ध एलोवेरा जेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं। यह टैनिंग को शांत करता है और स्किन को अंदर से पोषण देता है

Image Credit: pinterest

एलोवेरा और गुलाब जल

स्विमिंग पूल से बाहर आते ही हमेशा सादे पानी से अच्छी तरह नहाएं, ताकि स्किन पर जमा क्लोरीन या नमक निकल जाए

Image Credit: pinterest

स्विमिंग के बाद नहाना जरूरी

नहाने के बाद शरीर की नमी को लोक करने के लिए किसी अच्छे बोडी लोशन या मोइस्चराइजर का यूज जरूर करें

Image Credit: pinterest

मोइस्चराइजर का इस्तेमाल

धूप और क्लोरीन के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहे

Image Credit: pinterest

भरपूर पानी पिएं

धूप में निकलने से 20 मिनट पहले अच्छी सनस्क्रीन (SPF 30 या उससे ज्यादा) लगाएं, ताकि आगे टैनिंग या सनबर्न न हो

Image Credit: pinterest

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

जब आप धूप में हों, तो कोशिश करें कि हल्के और पूरे शरीर को ढंकने वाले सूती कपड़े पहनें

Image Credit: pinterest

टाइट और ढके हुए कपड़े पहनें

धक-धक गर्ल का साड़ी अवतार बना इंटरनेट की सनसनी, इन हॉट लुक के साथ!
Find out More