Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 252026

जब इस ट्रिक से बिना फ्रिज के घर पर बनाएंगे आइस-क्रीम! मार्केट से लाना भूल जायेंगे

बिना फ्रिज के सिर्फ 10 मिनट में मलाईदार आइसक्रीम बनाई जा सकती है। यह टेस्टी होने के साथ दिमाग को तुरंत ठंडक पहुंचाने का काम करती है, बाजार जैसी आइसक्रीम जमाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Image Credit: pinterest

आधा कप फुल क्रीम दूध, आधा कप फ्रेश मलाई या अमूल क्रीम, स्वादानुसार पिसी हुई चीनी, और मनपसंद फ्लेवर लें

Image Credit: pinterest

जरुरी इंग्रीडिएंट

सभी चीजों (दूध, मलाई, चीनी और फ्लेवर) को एक मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि गाढ़ा और स्मूथ घोल बन जाए

Image Credit: pinterest

मिक्सचर तैयार करें

इस तैयार क्रीमी घोल को एक छोटे स्टील के डिब्बे या एयरटाइट कंटेनर में भरें और ढक्कन कसकर बंद कर दें

Image Credit: pinterest

कंटेनर में डालें

अब एक बड़ा कटोरा या डिब्बा लें। इसमें आधी बाल्टी बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से खाने वाला नमक अच्छी तरह छिड़क दें

Image Credit: pinterest

बर्फ और नमक का मिक्सचर

बर्फ में नमक मिलाने से उसका टेम्परेचर नीचे चला जाता है। यह ठंडक आइसक्रीम को तेजी से जमाने में मदद करती है

Image Credit: pinterest

नमक का विज्ञान

बर्फ और नमक के उस बड़े कटोरे के बीचों-बीच छोटे वाले आइसक्रीम के डिब्बे (मिक्सचर वाले) को गहराई में रख दें

Image Credit: pinterest

छोटा डिब्बा रखें

छोटे कंटेनर के ऊपर तक बर्फ और नमक भर दें ताकि वह चारों तरफ से ठंडी बर्फ से ढक जाए

Image Credit: pinterest

डिब्बे को कवर करें

डिब्बे को अच्छे से बंद करके बर्फ के बीच में हिलाते-डुलाते रहें। एक बड़े तौलिये में डिब्बे और बर्फ को लपेटकर लगातार घुमा सकते हैं

Image Credit: pinterest

लगातार हिलाते रहें

10 मिनट बाद छोटा डिब्बा बाहर निकालें। आपका मलाईदार मिक्सचर बिल्कुल बाजार जैसी आइसक्रीम में जम चुका होगा

Image Credit: pinterest

आइसक्रीम का आनंद

किचन बनेगा लग्जरी! गैस सिलेंडर छिपाने के स्मार्ट और सस्ते जुगाड़ु तरीके से
Find out More