Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jan 29,  2025

घर का बना क्रीमी पीनट बटर जो बाजार के बटर को भी फेल कर दे

घर पर शुद्ध और टेस्टी पीनट बटर बनाना बहुत आसान है। यहां इसे बनाने की बहुत ही आसान 9 स्टेप्स में दी गई है, जो बहुत ही टेस्टी पीनट बटर रेडी करेगी:

Image Credit: pinterest

अच्छी क्वालिटी वाली कच्ची मूंगफली लें, ताजी मूंगफली से बना बटर ज्यादा समय तक चलता है और उसका टेस्ट भी बेहतर होता है

Image Credit: pinterest

अच्छी मूंगफली चुने

पैन में मूंगफली को लो-मीडियम फ्लेम पर 10-12 मिनट तक भूनें। मूंगफली के चटकने और हल्की खुशबू आने तक इसे चलाते रहें

Image Credit: pinterest

धीमी आंच पर भूनें

भूनने के बाद मूंगफली को एक प्लेट में फैला दें और पूरी तरह ठंडा होने दें, गर्म मूंगफली पीसने से बटर का टेक्सचर खराब हो सकता है

Image Credit: pinterest

पूरी तरह ठंडा करें

ठंडी हुई मूंगफली को हाथों या किसी किचन टोवल से रगड़कर उसका छिलका अलग कर लें. साफ दानों का ही यूज करें

Image Credit: pinterest

छिलके उतारें

मूंगफली को मिक्सी के जार में डालें, इसे लगातार चलाने के बजाय पल्स मोड पर पीसें ताकि पहले इसका पाउडर तैयार हो

Image Credit: pinterest

पल्स मोड पर पीसें

बीच-बीच में मिक्सी रोककर जार के किनारों पर चिपके पाउडर को चम्मच से बीच में कर दें, ताकि मूंगफली एकसमान पिसे

Image Credit: pinterest

किनारों को खुरचें

जब मिक्सचर पाउडर से पेस्ट बनने लगे, तब इसमें चुटकी भर नमक, एक चम्मच शहद या गुड़ और थोड़ा सा मूंगफली का तेल डालें

Image Credit: pinterest

स्वाद के लिए चीजें जोड़ें

मिक्सी को तब तक चलाएं जब तक मूंगफली अपना नेचुरल तेल न छोड़ दे और मिक्सचर एकदम स्मूथ और क्रीमी न हो जाए

Image Credit: pinterest

क्रीमी होने तक ग्राइंड करें

तैयार पीनट बटर को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें, इसे फ्रिज में रखकर 1-2 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

स्टोर करें

चाय का स्वाद बढ़ेगा दोगुना, जब कप होगा सबसे स्टाइलिश और मजबूत
Find out More