Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  262026

सूखता हुआ एरिका पाम भी हो जाएगा दोबारा जिंदा, करें ये छोटा सा काम!

एरेका पाम एक बेहतरीन इनडोर और एयर-प्यूरिफाइंग पौधा है, इसे घर के अंदर हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए धूप, पानी और नमी का खास बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है, आइये एरेका पाम की सही देखभाल के बारे में जानते है:

Image Credit: pinterest

इसकी मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखना चाहिए ध्यान रहे कि मिट्टी में पानी जमा न हो, वरना इसकी जड़ें गलने लगेंगी

Image Credit: pinterest

मिट्टी में नमी बनाए रखें

एरेका पाम को छनकर आने वाली धूप बहुत पसंद है इसे कभी भी सीधी तेज धूप में न रखें, वरना पत्तियां जलकर पीली या भूरी होने लगेंगी

Image Credit: pinterest

पर्याप्त रोशनी

इस पौधे को बंद कमरों की बजाय घर के ऐसे हिस्से में रखें जहां नेचुरल हवा और रोशनी अच्छी आती हो, जैसे खिड़की के पास

Image Credit: pinterest

हवादार जगह पर रखें

गमले में पानी तभी डालें जब ऊपर की एक-दो इंच मिट्टी सूख जाए सर्दियों के मौसम में इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है

Image Credit: pinterest

सिर्फ सूखने पर दें पानी

इसे ट्रोपिकल वातावरण की आदत होती है अगर कमरे में एसी चल रहा हो, तो इसकी पत्तियों पर 1-2 दिन में सादे पानी का स्प्रे जरूर करें

Image Credit: pinterest

नमी का ध्यान रखें

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 2 से 3 महीने में एक बार थोड़ी मात्रा में वर्मीकम्पोस्ट या नीम की खली दें

Image Credit: pinterest

फ़र्टिलाइज़र

पत्तियों को हमेशा चमकदार व हरा-भरा रखने के लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच एप्सम साल्ट मिलाकर हर महीने पत्तियों पर स्प्रे करें

Image Credit: pinterest

एप्सम साल्ट का स्प्रे

हर 15-20 दिन में गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके सूखी या पीली पत्तियों को कैंची से काट कर हटा दें

Image Credit: pinterest

गुड़ाई और सफाई

धूल-मिट्टी साफ करने के लिए पत्तियों को पानी से पोंछते रहें अगर स्पाइडर माइट्स या कीड़े लगें, तो नीम के तेल का छिड़काव करें

Image Credit: pinterest

कीटों से बचाव

ईयरफोन से कर सकते हैं ये 5 अनोखे काम, आज ही बदलें अपनी आदत
Find out More