Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jan 14,  2025

घर पर ही प्रोफेशनल जैसे चमकाएं किचन सिंक और बेसिन 3 असरदार तरीके से

गंदे किचन सिंक और बदबूदार ड्रेन पाइप को साफ करने के लिए यहां दो चीजे बता रहे है जिसका उपयोग बहुत इफेक्टिव होता है आइये जानते है इसके आसान स्टेप्स:

Image Credit: pinterest

सबसे पहले सिंक से सभी बर्तन हटा दें और खाने के टुकड़ों को कूड़ेदान में डाल दें ताकि सफाई का कचरा ना अटके

Image Credit: pinterest

सिंक खाली करें

सिंक को हल्का सुखा लें और पूरे सिंक की सरफेस और ड्रेन के छेद पर ज्यादा अमाउंट में बेकिंग सोडा छिड़कें

Image Credit: pinterest

सूखा सिंक और बेकिंग सोडा

एक पुराने स्पंज या ब्रश का यूज करके सिंक की दीवारों और कोनों को रगड़ें, बेकिंग सोडा बिना खरोंच लगाए गंदगी और चिकनाई काट देगा

Image Credit: pinterest

रगड़कर सफाई

अब सिंक के ड्रेन पाइप में आधा कप सफेद सिरका डालें। जब सोडा और सिरका मिलेंगे, तो झाग बनेगा जो पाइप में फंसी गंदगी और बदबू को दूर करेगा

Image Credit: pinterest

सिरका डालें

इस मिक्सचर को सिंक और पाइप में कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह अपना काम कर सके

Image Credit: pinterest

15 मिनट का इंतजार

इस बीच एक पतीले में पानी उबालें। 15 मिनट बाद, नाली में खौलता हुआ गर्म पानी धीरे-धीरे डालें। इससे पिघली हुई ग्रीस और जर्म्स बह जाएंगे

Image Credit: pinterest

खौलता हुआ पानी

अगर फिर भी हल्की बदबू आ रही हो, तो सिंक पर नींबू का रस या नींबू का छिलका रगड़ें, इससे सिंक चमक जाएगा और ताजगी भरी खुशबू आएगी

Image Credit: pinterest

नींबू का रस (ओप्शनल)

सिंक की जाली को भी ब्रश और साबुन से साफ करें, क्योंकि बाद में यहां से बदबू आ सकती है इसलिए यह बहुत जरुरी है

Image Credit: pinterest

ड्रेन बास्केट की सफाई

लास्ट में सिंक को साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें, इससे पानी के धब्बे नहीं पड़ेंगे और सिंक नए जैसा चमकेगा

Image Credit: pinterest

सुखाकर पोंछें

टेराकोटा मैजिक के साथ सजाएं घर और हर कोने को बनाएं खास
Find out More