Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 06,  2025

पसीने की महक नहीं, अब जिम में छाएगी आपकी चमक

जिम के सामान से आने वाली बदबू का मुख्य कारण पसीना और उसमें पनपने वाले बैक्टीरिया होते हैं, अपने गियर को ताज़ा रखने के लिए इन इफेक्टिव तरीकों को अपनाएं:

Image Credit: pinterest

पसीने से भीगे कपड़ों को जिम बैग में बंद रखने से बैक्टीरिया और फफूंद तेजी से पनपते हैं। घर पहुंचते ही बैग से कपड़े और टोवल बाहर निकालें

Image Credit: pinterest

वर्कआउट के बाद बैग खाली करें

पसीने की जिद्दी बदबू हटाने के लिए कपड़ों को धोने से पहले पानी और सफेद सिरके के घोल में भिगो दें। सिरका गंध को बेअसर करने में बहुत प्रभावी है

Image Credit: pinterest

सिरके का घोल

सूरज की रोशनी नेचुरल कीटाणुनाशक का काम करती है। जूतों, मैट और बैग को कुछ घंटों के लिए धूप में रखें ताकि स्मेल पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो सकें

Image Credit: pinterest

धूप और ताजी हवा का यूज

जूतों या दस्तानों के अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। यह नमी सोख लेता है और बदबू को रोकने में मदद करता है। आप जिम बैग में भी बेकिंग सोडा पैकेट रख सकते हैं

Image Credit: pinterest

बेकिंग सोडा का यूज

हर इस्तेमाल के बाद जिम मैट और डंबल्स जैसे गियर को कीटाणुनाशक वाइप्स या पानी-सिरके के स्प्रे से पोंछें, यह पसीने को सामान की सतह में बैठने से रोकता है

Image Credit: pinterest

इक्विपमेंट को साफ करना

सिंथेटिक या ‘मोइस्चर-विकिंग’ कपड़े पहनें जो पसीने को सोखने की बजाय उसे बाहर निकालते हैं और जल्दी सूखते हैं

Image Credit: pinterest

सही फैब्रिक को चुने

जूतों या जिम के दस्तानों को एक जिप-लोक बैग में सील करके रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें, ज्यादा ठंड बैक्टीरिया को मार देती है जिससे स्मेल कम हो जाती है

Image Credit: pinterest

फ्रीजर ट्रिक

अपने जिम बैग में ड्रायर शीट्स, एसेंशियल ओयल (जैसे नीलगिरी या नींबू) की बूंदें या एक्टिवेटेड चारकोल बैग रखें। ये नमी और गंध दोनों को कंट्रोल करते हैं

Image Credit: pinterest

खुशबू बढ़ाने वाले यूज

हमेशा वर्कआउट के दौरान एक साफ टोवल पास रखें ताकि पसीना इक्विपमेंट पर न गिरे, हर वर्कआउट के लिए साफ सूती मोजों का यूज करें ताकि जूतों में स्मेल कम हो

Image Credit: pinterest

साफ टोवल और मोजे

यूरोप की सभी सिटीज को देती है मात, इंडिया की ये बर्फीली सिटी
Find out More