Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 06,  2026

फेंके नहीं, ऐसे सजाएं होली के कपड़ों को दें नया लुक

होली के जिद्दी रंगों से भरे पुराने कपड़े फेंकने के बजाय आप उन्हें रीसायकल कर सकते हैं, यहां रंग लगे कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने के 9 आसान और क्रिएटिव आइडिया दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

सूती कपड़ों को छोटे चौकोर टुकड़ों में काटकर किचन या फर्नीचर की सफाई के लिए बेहतरीन डस्टर बना सकते हैं

Image Credit: pinterest

साफ-सफाई के लिए डस्टर

अगर सफेद कपड़ों पर थोड़े दाग लगे हैं, तो उन पर गहरे रंगों से दोबारा टाई-डाई पैटर्न बना लें। यह एक नया ट्रेंडी ‘हिप्पी’ लुक देगा

Image Credit: pinterest

टाई-डाई लुक

रंगीन कुर्तों या टी-शर्ट्स के साफ हिस्सों को काटकर छोटे कुशन कवर या पिलो केस बनाए जा सकते हैं, जो बोहो लुक देते हैं

Image Credit: pinterest

कुशन कवर

कपड़े की रंगीन कतरनों से मोतियों के साथ मिलाकर गले का हार या ब्रेसलेट तैयार करें

Image Credit: pinterest

फैब्रिक ज्वेलरी

छोटे-छोटे रंगीन टुकड़ों से सामान रखने के लिए छोटी पोटलियां या पाउच सिल सकते है जो बहुत सुंदर लगती है

Image Credit: pinterest

पोटली बैग्स

अलग-अलग कपड़ों के रंगीन टुकड़ों को जोड़कर एक बड़ा ‘क्विल्ट’ या टेबल कवर तैयार किया जा सकता है

Image Credit: pinterest

पैचवर्क आर्ट

पुरानी टी-शर्ट्स के निचले हिस्से को सिलकर और बाहों को काटकर एक मजबूत ग्रोसरी बैग बनाया जा सकता है

Image Credit: pinterest

कैर्री बैग

गमलों को बांधने या पौधों को सहारा देने के लिए कपड़े की पट्टियां काटकर रस्सी की तरह इस्तेमाल करें

Image Credit: pinterest

गार्डनिंग के लिए इस्तेमाल

कई सारे पुराने और रंगीन कपड़ों को एक बड़े पुराने तकिए के कवर में भरकर अपने पालतू जानवर के लिए आरामदायक बिस्तर बना लें

Image Credit: pinterest

पेट बेड

न्यासा देवगन ने लिया ‘पू’ अवतार, दिखाया ‘बोले चूड़ियां’ का मॉडर्न ट्विस्ट
Find out More