Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 17,  2026

इस सीजन में इन 10 विंटेज एक्सेसरीज का जादू है रेट्रो फैशन का नया अंदाज़

मोती कभी फैशन से बाहर नहीं होते। एक साधारण पर्ल स्ट्रैंड नेकलेस या छोटे पर्ल स्टड्स सिंपल आउटफिट में भी सोफेस्टिकेटेड लुक जोड़ सकते हैं।

Image Credit: pinterest

मोतियों के हार और झुमके

पुराने ज़माने के जटिल नक्काशी वाले ब्रोच आपके कोट, कार्डिगन को एक विंटेज पहचान देते हैं। इसमें हार्ट मोटिफ या फूलों वाली डिज़ाइन बहुत पोपुलर हैं

Image Credit: pinterest

विंटेज ब्रोच

दादी के स्टाइल का सबसे अहम हिस्सा रेशमी स्कार्फ है। इसे गले में बांधे, हैंडबैग के हैंडल पर सजाएं। पेस्टल रंगों और फ्लोरल प्रिंट्स वाले स्कार्फ सबसे अच्छे लगते हैं

Image Credit: pinterest

रेशमी स्कार्फ

लेदर या जूट के ठोस आकार वाले हैंडबैग इस स्टाइल के लिए परफेक्ट हैं। गहरे भूरे या काले रंग के बैग चुनें जिनमें क्लासिक क्लैस्प हो

Image Credit: pinterest

स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग

बड़े आकार के ‘कैट-आई’ फ्रेम वाले चश्मे पहनकर चेहरे को क्लासिक लुक दे सकते हैं। कछुए के खोल वाले पैटर्न इस स्टाइल में काफी पसंद किए जाते हैं।

Image Credit: pinterest

रेट्रो चश्मा

पतले लेदर स्ट्रैप वाली छोटी डायल वाली घड़ियां हाथों की शोभा बढ़ाती हैं। यह न केवल समय बताती हैं बल्कि एक क्लासिक गहने का काम भी करती हैं।

Image Credit: pinterest

पुरानी घड़ियां

हाथ से बुने हुए क्रोशिया बैग या लेस ट्रिम वाले बैग ‘ग्रैंडमाकोर’ लुक को पूरा करते हैं। ये पिकनिक या कैजुअल आउटिंग के लिए बहुत अच्छे लगते हैं।

Image Credit: pinterest

क्रोशिया या लेस वाले हैंडबैग

मोतियों या वेलवेट से सजे हेडबैंड और विंटेज स्टाइल की बड़ी हेयर क्लिप्स आपके हेयरस्टाइल को पुरानी यादों से भर देती हैं।

Image Credit: pinterest

हेडबैंड और हेयर क्लिप्स

अगर आपके पास साधारण स्वेटर या शर्ट है, तो उसके साथ हाथ की कढ़ाई वाला ‘डिटैचेबल’ कोलर पहनें। यह लुक को विंटेज और क्यूट बना देता है।

Image Credit: pinterest

कढ़ाई वाले कोलर

फ्लोई स्कर्ट या मिडी ड्रेस के साथ कमर पर चौड़ी या गोल्ड बकल वाली पतली बेल्ट पहनें। यह आपके आउटफिट को एक सही आकार देती है

Image Credit: pinterest

विंटेज बेल्ट

पुरानी केतली को दे नया अंदाज़, घर पर बनाएं अपना मिनी गार्डन
Find out More