Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  13,  2025

इन प्यारे चिकनकारी कुर्ती के डिजाइनों से पाएं एलिगेंट लुक, सब पूछेंगे कहां से लाई!

गर्मियों की गरमाहट हो या सर्दियों की हल्की धूप, चिकनकारी कुर्ता हर मौसम और हर मौके पर आपको देता है एक एलिगेंट और रॉयल लुक। लखनऊ की इस नाज़ुक कढ़ाई की खासियत है कि यह पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न फैशन में भी फिट बैठती है।

Image Credit: istock

अगर आप अपने वॉर्डरोब में ऐसा आउटफिट जोड़ना चाहती हैं जो कम्फर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी हो, तो चिकनकारी कुर्ता आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें पहनकर आप हर जगह सबकी नजरें अपनी ओर खींच लेंगी।

Image Credit: istock

सफेद रंग का चिकनकारी कुर्ता हमेशा क्लासिक लगता है। इसे प्लाजो या शरारा के साथ पहनकर मिनिमल जूलरी ऐड करें, और बस! आपका लुक पार्टी-रेडी है।  

Image Credit: istock

व्हाइट मैजिक 

हल्के गुलाबी, मिंट ग्रीन, लैवेंडर जैसे पेस्टल कलर के चिकनकारी कुर्ते गर्मियों में फ्रेश और कूल वाइब देते हैं।  

Image Credit: istock

पेस्टल पैलेट

अनारकली स्टाइल चिकनकारी कुर्ता शादी या फेस्टिव सीजन में रॉयल फील देता है। भारी दुपट्टा और झुमके जोड़कर इसे और खास बनाएं।  

Image Credit: istock

फ्लेयर्ड डिजाइन का टच

स्ट्रेट कट चिकनकारी कुर्ता पालाजो या पैंट के साथ पहनें। यह ऑफिस मीटिंग से लेकर दोस्तों की गेट-टुगेदर तक हर जगह फिट बैठता है।  

Image Credit: istock

ऑफिस और कैज़ुअल

लोंग चिकनकारी कुर्ता को फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेयर करें। यह इंडो-वेस्टर्न लुक कॉलेज फंक्शन या फैमिली पार्टी के लिए परफेक्ट है।  

Image Credit: istock

फ्यूजन लुक का मजा

छोटा चिकनकारी कुर्ता जींस, ट्राउजर या पलाजो के साथ पहनकर डेली वेयर के लिए एकदम परफेक्ट है।  

Image Credit: istock

शॉर्ट चिकनकारी कुर्ता

कलरफुल धागों की कढ़ाई वाला चिकनकारी कुर्ता आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है।  

Image Credit: istock

कलरफुल थ्रेड वर्क

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को पहनाएं ये पोशाक, आपके बच्चे लगेंगे सबसे हटके
Find out More