Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 092026

बिना किसी ताम-झाम के सिर्फ 30 मिनट में तैयार करे घर का बना पनीर

बिना दूध के लौकी और मूंगफली से वीगन हाई प्रोटीन पनीर बनाना बहुत आसान और हेल्दी है, आप यहां दिए गए तरीके से घर पर ही बाजार जैसा सोफ्ट पनीर तैयार कर सकते हैं:

Image Credit: pinterest

लौकी मूंगफली से पनीर बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम साइज की ताजी लौकी लें, उसे छीलें और छोटे टुकड़ों में काट लें

Image Credit: pinterest

तैयारी करें 

लगभग एक कप मूंगफली के दानों को रात भर या कम से कम 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें

Image Credit: pinterest

मूंगफली भिगोना

भीगी हुई मूंगफली के छिलके हाथों से मसलकर हटा दें। सफेद और साफ पनीर के लिए छिलका उतारना बहुत जरूरी है

Image Credit: pinterest

छिलका उतारना

मिक्सर जार में कटी हुई लौकी और भीगी हुई मूंगफली को बराबर मात्रा में डालें। इसमें पानी मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें

Image Credit: pinterest

पेस्ट बनाना

इस पेस्ट को बारीक सूती कपड़े से अच्छी तरह छान लें। छानने के बाद जो सफेद गाढ़ा तरल मिलेगा, वही पनीर का दूध जैसा बेस होगा

Image Credit: pinterest

मिक्सचर को छानना

इस तैयार तरल को एक मोटे तले वाली कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक लगातार चलाते हुए गर्म करें

Image Credit: pinterest

उबालना

उबाल आने पर गैस धीमी करें और इसमें नींबू का रस या विनेगर डालें। लिक्विड फटने लगेगा और हार्ड पार्ट पानी से अलग हो जाएगा

Image Credit: pinterest

फाड़ने की प्रोसेस

फटे हुए लिक्विड को फिर से सूती कपड़े में छान लें। पनीर से विनेगर की खटास दूर करने के लिए इसे एक बार साफ ठंडे पानी से धो लें

Image Credit: pinterest

छानना और धोना

कपड़े को कसकर बांधकर पोटली बना लें और उसके ऊपर कोई भारी वजन रख दें। करीब 30-40 मिनट में यह सेट होकर पनीर के ब्लोक जैसा बन जाएगा

Image Credit: pinterest

सेट करना

समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने के लिए लाइटवेट और कंफर्टेबल 10 डिजाइनर ड्रेसेस
Find out More