Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun 172026

रिमझिम बारिश में पकोड़े ही नहीं, ये 7 तरह की बनी चटपटी खिचड़ी भी देगी मौसम का पूरा मजा

बारिश के मौसम में गर्मागर्म और पौष्टिक खिचड़ी का मज़ा ही अलग है। यहां 9 बेहतरीन और अलग-अलग तरह की खिचड़ियों की रेसिपी दी गई है जो आपके मानसून के स्वाद को दोगुना कर देंगी :

Image Credit: pinterest

इसमें चावल के साथ अरहर या छिलके वाली मूंग दाल का यूज किया जाता है, इसके साथ चोखा, चटनी और घी का कोम्बिनेशन लाजवाब लगता है

Image Credit: pinterest

बिहारी दाल की खिचड़ी

यह पोपुलर खिचड़ी है। चावल और पीली मूंग दाल को धोकर और कुकर में हल्दी व नमक डालकर पकाएं। घी, जीरा और हींग का तड़का लगाएं, दही या आम के अचार के साथ खाएं

Image Credit: pinterest

मूंग दाल खिचड़ी

खिचड़ी को मौसमी सब्जियों (आलू, गाजर, मटर, बीन्स, फूलगोभी) और खड़े मसालों के साथ टेस्टी बनाएं, इसे पापड़ और सलाद के साथ परोसें

Image Credit: pinterest

मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी

बारिश के मौसम में बाजरा शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। रात भर भीगे हुए बाजरे और मूंग दाल को कुकर में 3-4 सीटी लगाकर पकाएं, इसमें देसी घी मिलाएं

Image Credit: pinterest

राजस्थानी बाजरे की खिचड़ी

मानसून में हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का ओप्शन है। पालक की प्यूरी को पकी हुई खिचड़ी और मसालों के साथ पकाएं, नींबू का रस निचोड़ें और दही के साथ खाएं

Image Credit: pinterest

पालक दाल खिचड़ी

यह लचीली और स्वादिष्ट खिचड़ी है। इसमें जीरा, राई, हींग, लहसुन, और अदरक का तीखा तड़का लगता है, इसे गुजराती कढ़ी के साथ परोसें

Image Credit: pinterest

गुजराती वघारेली खिचड़ी

हल्का लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ओट्स, मूंग दाल और सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी बनाएं, बारीक कटी हरी धनिया और पुदीने की चटनी के साथ खाएं

Image Credit: pinterest

ओट्स और दाल खिचड़ी

बारिश के दिनों में हल्का नाश्ता करने के लिए अच्छी है। भीगे हुए साबूदाने को मूंगफली, आलू और हरी मिर्च के साथ फ्राई करें, गरमागरम चाय के साथ नाश्ता करें

Image Credit: pinterest

साबूदाना खिचड़ी

यह फाइबर से भरपूर होती है। दलिया और मूंग दाल में ढेर सारी सब्जियां डालकर कुकर में पकाएं, घी और गर्म मसाले के साथ बारिश के समय इसका आनंद लें

Image Credit: pinterest

दलिया खिचड़ी

पापा को गिफ्ट करें ये स्मार्ट गैजेट्स, सेहत और मनोरंजन दोनों का रखेंगे ख्याल
Find out More